पेट्रोल 1.29 रुपये, डीजल 97 पैसे महंगा
Page 1 of 3 02-01-2017
इंडियन ऑयल कारपोरेशन (IOC) ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीज़ल के दामों में वृद्धि कर दी है। पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में क्रमश: 1.29 रुपये प्रति लीटर और 97 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह वृद्धि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तथा अन्य राज्यों में भी रविवार की आधी रात से लागू हो गई है। इससे पहले बीते वर्ष 16 दिसम्बर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 2.21 रुपये प्रति लीटर की और डीजल की कीमत में 1.79 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
Tags : Petrol-Diesel Price, Price Hike, Petrol, New Price, Hindi News, Auto News
Related Articles
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाए 100cc और 125cc कम्यूटर बाइक्स के दाम, HF 100 से लेकर Passion Plus तक हुई महंगी
































