Audi India लॉन्च करेगी सुपरियर माइलेज वाली लक्जरी इलेक्ट्रिक कार
जर्मन कारमेकर ऑडी भारत में वर्ष 2020 में लक्जरी इलेक्ट्रिक विकल (ईवी) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वह एम्प्लॉयी और डीलर्स की ट्रेनिंग पर काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि डीलरशिप के पास चार्जिंग स्टेशन भी होना चाहिए। कंपनी कुछ शहरों में सलेक्टेड डीलर्स को ईवी बेचने की योजना बना रही है। यह चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रोग्रेस पर डिपेंड करेगा।
ऑडी इंडिया के हैड राहिल अंसारी ने कहा कि गवर्नमेंट ने पिछले साल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) इंट्रोड्यूस करते समय ही यह मैसेज सेंट कर दिया था कि हाईब्रिड के बजाय ईवी फ्यूचर है। पिछले नौ महीने से हम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हैविली वर्क कर रहे हैं। हमने इसके लिए इलेक्ट्रिफाइड इंडिया नाम से टार्क फोर्स बना दी है। हम 2020 तक चार ईवी लॉन्च करेंगे। 2025 तक इसमें और मॉडल जुड़ जाएंगे।
हमारी एक्सपेक्टेशन है कि ऑडी वर्ष 2025 में ग्लोबली सालाना 8 लाख ईवी बेचेगी। माना जा रहा है कि वर्ष 2020 तक मैनी अदर मास एंड लक्जरी प्लेयर्स भी ईवी को लॉन्च कर सकते हैं। कंट्री की बिगेस्ट कारमेकर मारुति सुजुकी जापानी पीयर टोयोटो के साथ 2020 में एक इलेक्ट्रिक विकल लॉन्च करेगी। फिलहाल होमग्रोन ऑटो मेजर टाटा मोटर्स और एमएंडएम ही वे कंपनियां हैं जो भारत में इलेक्ट्रिक कार्स का प्रोडक्शन कर रही हैं।
गवर्नमेंट ने फरवरी में कहा था कि वह डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक विकल पॉलिसी नहीं लाएगी, लेकिन वह एक नई ऑटो पॉलिसी पर काम कर रही है जिसका एजेंडा एनवायर्नमेंट फ्रेंडली विकल है। अंसारी ने कहा कि ऑडी ईवी फिलहाल भारत में बेची जा रही ऐसी कारों से अलग होगी। लोकली डवलप्ड ईवी एक बार चार्ज करने के बाद 90 से 120 या फिर ज्यादा से ज्यादा 150 किमी तक चल सकती है। हम एक चार्ज में 400 किमी से ज्यादा दूरी तय करने वाली ईवी उतारेंगे।
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































