चीन में लॉन्च हुई Nissan Sylphy, भारत...
भारत में अफोर्डेबल इलेक्ट्रॉनिक विकल्स विद एक्सेप्टेबल ट्रेवल रेंज का काफी बेसब्री से इंतजार है। इस बीच चीन में एक और इलेक्ट्रिक विकल (इवी) निसान सिल्फी जीरो एमिशन को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 166000 सीएनवाई (17.11 लाख रुपए) है और यह चाइनीज साइकिल के हिसाब से एक सिंगल चार्ज पर 338 किलोमीटर कवर कर सकती है। नई इलेक्ट्रिक कार ने निसान सिल्फी सिडान से अपना नाम लिया है, लेकिन यह लीफ इवी के साथ अपने पॉवरट्रेन को शेयर करती है।
निसान ने सिल्फी को अपने चाइनीज पार्टनर द डोंगफेंग मोटर ग्रुप के साथ डवलप किया है। अब निसान का भारत में एक इवी को इंट्रोड्यूस करने का प्लान पब्लिक डोमेन है। इन फैक्ट कारमेकर ने यह भी अनाउंस किया है कि वह हमारे शोर्स के लिए लीफ इवी लाएगा। लेकिन यह भारत में कंप्लीटली बिल्ट अप यूनिट (सीबीयू) के रूप में आएगी। इससे इसकी कीमत 30 से 40 लाख रुपए हो सकती है।
अगर निसान सिल्फी जीरो एमिशन को भारत के लिए लोकलाइज करे तो यह रिलेटिवली अफोर्डेबल इवी हो सकता है। साथ ही यह भारत में इवी सेगमेंट में फस्र्ट मोटर एडवांटेज होगा। निसान का एलायंस पार्टनर रेनॉल्ट भी क्विड इवी की सेल्स चीन में शुरू करने की योजना बना रहा है। अगर परिस्थितियों ने इजाजत दी तो यह इंडियन मार्केट में भी पहुंच सकती है। हाल ही मिली रिपोर्ट के अनुसार यह कारमेकर एक इलेक्ट्रिक विकल के मैनुफैक्चरिंग को लोकलाइज करने का प्लान भी बना रहा है।
वह इसके लिए गुरुग्राम बेस्ड कंपोनेंट कंपनी से इलेक्ट्रिक मोटर्स व ट्रांसमिशन यूनिट्स सोर्स करेगा। निसान सिल्फी की मोटर पर्मानेंट मेगनेट सिनक्रोनस व ट्रांसमिशन सिंगल स्टेज रिड्यूसर है। इसका पॉवर 108 पीएस, टॉर्क 250 एनएम और बैटरी कैपेसिटी 38 केडब्ल्यूएच है।
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































