GIMS में कंपनियों ने पेश की नवीनतम Electric Cars
जेनेवा अंतरराष्ट्रीय मोटर शो (जिम्स) आधिकारिक रूप से आम लोगों के लिए खुल गया है और ज्यादातर वाहन कंपनियों ने अपनी नवीनतम इलेक्ट्रिक कारें पेश की हैं। जिम्स को यूरोपीय कार शो के रूप में जाना जाता है। इसमें यूरोप की 150 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और इसमें से आधे से अधिक ने इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड वाहनों को पेश किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दुनिया की प्रमुख आटो कंपनियों में ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज बेंज ने अपने इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड वाहनों से पर्दा उठाया। प्रदर्शनी में आए लोगों ने इसका दीदार किया। ऑडी ने अपने इलेक्ट्रिक मॉडल ई-ट्रोन क्वाट्रो को लांच करने के बाद इस बार क्यू4 ई-ट्रोन पेश किया है।
फॉक्सवैगन ने सभी मार्गों पर चलने वाले इलेक्ट्रिक मॉडल आईडी डॉट बग्गी पेश किया। यह वाटरप्रूफ मैटेरियल से बना है। फॉक्सवैगन ने कहा कि वह 2025 तक 10 इलेक्ट्रिल मॉडल लांच करेगी। मर्सिडीज बेंज ने ईक्यूवी कान्सेप्ट कार लांच की। इससे 100 किलोमीटर की यात्रा 15 मिनट की चार्जिंग में की जा सकती है।
कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन के निर्माण और बैटरी प्रोडक्शन नेटवर्क के लिए 10 अरब यूरो का निवेश किया जाएगा। वोल्वो ब्रांड पोलस्टार ने इलेक्ट्रिक कार पोलस्टार 2 पेश की। पोलस्टार की स्थापना 2017 में हुई थी और इसने हाइब्रिड पोलस्टार 1 पिछले साल जिम्स में पेश की थी।
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































