भारत में Audi A3 Sedan ने पूरे किए 5 साल, खास कीमत की घोषणा
जर्मन लक्जरी कार मैन्युफैक्चरर ऑडी की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट लक्जरी सिडान ऑडी ए3 ने भारत में अपने पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर कंपनी ने इस मॉडल की एक खास कीमत की घोषणा की है। ऑडी ए3 सिडान अब भारत में 28 लाख 99 हजार रुपए (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत से उपलब्ध है। पूर्व में इसकी कीमत 33.12 लाख रुपए थी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2014 में भारत में लॉन्च होने के बाद से ऑडी ए3 सिडान ने डिजाइन, टेक्नोलोजी और कॉम्पैक्ट आकार में ड्राइविंग डायनेमिक्स में ऑडी की विशेषज्ञता को दर्शाया है। इससे पहले ये गुण ऑडी ब्रांड की फुल-साइज लक्जरी कारों में ही प्रदर्शित होते थे। ऑडी ए3 ने तुरंत युवा और स्टाइलिश उपभोक्ताओं को ऑडी परिवार की ओर आकर्षित किया और तब से यह इस सेगमेंट की सबसे कामयाब कारों में से एक बन चुकी है।
मैकेनिकली ऑडी ए3 सिडान दो इंजन ऑप्शंस में अवलेबल है। 2.0 लीटर फोर सिलेंडर टीडीआई इंजन 141 बीएचपी और 1.4 लीटर टीएफएसआई इंजन 148 बीएचपी का मैक्जिमम पावर जनरेट करता है। ऑडी ए3 35 टीएफएसआई एक इंटेलीजेंट इंजन के साथ भी आता है और इसमें सिलेंडर ऑन डिमांड (सीओडी) एफिशिएंसी टेक्नोलोजी है। एआरएआई सर्टिफिकेशन के हिसाब से ऑडी ए3 19.2 केएमपीएल (ए3 35टीएफएसआई) और 20.38 केएमपीएल (ए3 35टीडीआई) फ्यूल एफिशिएंसी फिगर रिटर्न करती है।
फीचर्स पर गौर करें तो ऑडी ए3 सिडान में एक पैनोरमिक सनरूफ, ऑडी फोन बॉक्स विद वायरलैस चार्जिंग, टू जोन एसी विद रियर वेंट्स और एंट्री एलईडी लाइट्स विद ऑडी लोगो हैं। एस लाइन पैकेज अब ऑडी ए3 के लिए अवलेबल है। इसमें एस लाइन फ्रंट व रियर बंपर्स व साइड स्कट्र्स, एस लाइन रेडिएटर ग्रिल, एस लाइन रियर डिफ्यूजर, टेलपाइप्स इन क्रोम, इल्यूमिनेटेड डोर सिल ट्रिम विद एस लोगो और एस लाइन बैज ऑन द फ्रंट फेंडर्स शामिल हैं।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























