Categories:HOME > Bike > Standard Bike

Honda NX 500 E-Clutch के साथ लॉन्च: युवाओं के लिए एडवेंचर राइडिंग का नया एक्सपीरियंस

Honda NX 500 E-Clutch के साथ लॉन्च: युवाओं के लिए एडवेंचर राइडिंग का नया एक्सपीरियंस

भारत में बाइकों के लिए युवाओं में अलग ही दीवानगी है। इसको देखते हुए होंडा कंपनी ने एडवेंचर मोटरसाइकिल Honda NX 500 को E Clutch के साथ लान्च कर दिया गया है। यह किस तरह से सफर के दौरान फायदा देगा। किस कीमत पर इस मोटरसाइकिल को लान्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

ई क्लच के साथ लान्च हुई बाइक


होंडा की ओर से NX 500 मोटरसाइकिल को ई क्लच के साथ लान्च कर दिया है। निर्माता की ओर से पहले भी इस मोटरसाइकिल की बिक्री बिना इस फीचर के की जा रही है।


ये मिलेगा फायदा


निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस फीचर के कारण मोटरसाइकिल को स्टार्ट करने से लेकर गियर बदलने और क्लच दबाकर स्पीड को नियंत्रित करने के दौरान क्लच की जरुरत कम हो जाती है और इसका फायदा कम थकान के तौर पर मिलता है।


दमदार इंजन


निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 500 सीसी की क्षमता का इंजन दिया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 35 किलोवाट पावर और 43 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। जिसके साथ छह स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।


ऐसे हैं फीचर्स



होंडा मोटरसाइकिल की ओर से इसमें ई क्लच के साथ ही एलईडी हेडलाइट, ड्यूल चैनल एबीएस, ईएसएस, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, असिस्ट और स्लिप क्लच, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सिस्टम, 17-19 इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


इतनी है कीमत


निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 7.43 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लान्च किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप के जरिए बुकिंग भी करवाई जा सकती है।

@बिना पेट्रोल और डीज़ल के चलेगी भविष्य की यह कार

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab