टेस्ला ने 18 दिनों के लिए बंद किया मॉडल एस और एक्स का उत्पादन
सैन फ्रांसिस्को।
इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने 24 दिसंबर से अगले 18 दिनों के लिए अपने
फ्रेमोंट (कैलिफोर्निया) स्थित कारखाने में मॉडल एस और मॉडल एक्स वाहनों
का उत्पादन बंद करने का फैसला किया है।
सीएनबीसी को मिले एक इंटरनल मेमो के अनुसार, इन उत्पादन लाइनों पर काम करने
वाले कुछ लोगों को एक सप्ताह का वेतन दिया जाएगा और कुछ को वैतनिक
छुट्टियां मिलेंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को कहा गया था
कि उन्हें "जबरन इस समय को निकालने के लिए पूरे एक हफ्ते का वेतन दिया जा
रहा है, लेकिन उन्हें काम के लिए शिफ्ट की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित
किया जाता है और उनसे बचे हुए अवैतनिक दिनों में बिजनेस के अन्य हिस्सों
में काम करने की उम्मीद की जाती है।"
मेमो में यह भी कहा गया है कि कर्मचारी उत्पादन बंद होने के दौरान स्वेच्छा से वाहनों को ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।
मॉडल
एस और एक्स लाइनों के बंद होने से पता चलता है कि इन पुराने मॉडल की
ज्यादा मांग नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया, "यह स्पष्ट नहीं है कि टेस्ला
छुट्टियों में बंद के दौरान अपने मॉडल एस और एक्स की लाइनों के साथ क्या
करना चाहता है।"
30 सितंबर को समाप्त हुई 2020 की तीसरी तिमाही में,
टेस्ला ने 1.45 लाख वाहनों का उत्पादन किया, जिनमें से 1.39 लाख डिलेवर हो
चुके हैं। इसमें से 17,000 मॉडल एस और एक्स वाहनों के हैं और उनमें 15,200
की डिलेवरी हो रही है।
कर्मचारियों के लिए एक अलग ईमेल में, एलन
मस्क ने कहा था कि टेस्ला वाहनों की मांग "इस तिमाही के उत्पादन की तुलना
में काफी अधिक है।"
वहीं अधिकांश समय कैलिफोर्निया में बिताने के
बाद मस्क उसे आत्मसंतुष्ट बताते हुए टेक्सास में शिफ्ट हो गए हैं। टेस्ला
की अब नई फैक्ट्री टेक्सस के ऑस्टिन में बन रही है और मस्क ने प्रोडक्शन को
भी कैलिफोर्निया से बाहर ले जाने की धमकी दी है।
टेक्सस राज्य में कोई टैक्स नहीं है जबकि कैलिफोर्निया में देश में सबसे अधिक टैक्स लगता है। (आईएएनएस)
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























