Tata Altroz CNG AMT लॉन्च: प्रीमियम हैचबैक में अब ऑटोमैटिक का विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स
पश्चिमी एशिया में चल युद्ध के बाद बाजार में सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड हैं। भारत में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर Tata Altroz CNG को भी ऑफर किया जाता है। इस कार को अब AMT ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लान्च हुई AMT सीएनजी अल्ट्रोज
टाटा मोटर्स की ओर से अल्ट्रोज कार के सीएनजी वेरिएंट को एएमटी ट्रांसमिशन के साथ भी लान्च कर दिया गया है। इसके पहले इसके सीएनजी वेरिएंट को सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में ऑफर किया जा रहा था।
इतना दमदार इंजन
टाटा अल्ट्रोज सीएनजी के एएमटी ट्रांसमिशन को 1.2 लीटर iCNG इंजन के साथ ऑफर किया गया है। जिससे इस कार को 73.5 पीएस की पावर और 103 न्यूटर मीटर का टॉर्क मिलता है।
ऐसे हैं फीचर्स
टाटा की ओर से अल्ट्रोज में कई नए फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल, हेडलाइट और कनेक्टिड टेल लाइट्स, 16 इंच अलॉय व्हील्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्लश डोर हैंडल, तीन टोन इंटीरियर, डी कट स्टेयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर, रेन सेंसिंग वाइपर, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, एयर प्यूरीफायर, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल टाइम नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जर, एक्सप्रेस कूल एसी, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स को दिया गया है।
इतनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस कार के सीएनजी एएमटी को 8.70 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लान्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये है।
इनसे होगा मुकाबला
Tata Motors की ओर से Altroz को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza, Hyundai i20 जैसी कारों के साथ होता है। इनके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।


































