महिंद्रा एंड महिंद्रा ने लांच की स्कॉर्पियो NZ2 शुरुआती कीमत 11.99 लाख
मल्टीनेशनल ऑटोमेकर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इंडिया में अपनी नई स्कॉर्पियो NZ2 लॉन्च कर दी है। स्कॉर्पियो N SUV के पेट्रोल इंजन से लैस बेर्स Z2 ट्रिम की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम प्राइस) है। महिंद्रा ने स्कॉर्पियो N को देश में Z2, Z4, Z6, Z8, Z8L और्र Z8L(6S) के साथ 6 वैरिएंट में लॉन्च किया है।
स्कॉर्पियो N के टॉप मॉडर्ल Z8L की कीमत 23.90 लाख रुपए है। यह SUV7 कलर डीप फॉरेस्ट, एवरेस्ट व्हाइट, नेपोली ब्लैक, डेजलिंग सिल्वर, रेड रेज, रॉयल गोल्ड और ग्रैंड कैन्यन में अवेलेबल है। वहीं N Z2 मॉडल एवरेस्ट व्हाइट, नेपोली ब्लैक और डेजलिंग सिल्वर सिर्फ 3 कलर में मिल रहा है।
स्कॉर्पियो N के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
महिंद्रा स्कॉर्पियो N Z2 SUV की सेफ्टी की बात करें तो इसमें ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग, फ्रंट और रियर में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और ISOFIX एंकरिंग पॉइंट्स जैसे फीचर्स हैं। स्कॉर्पियो N Z2 में स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी, 2nd row AC वेंट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, USB चार्जिंग पोर्ट, एक मोनोक्रोम मिड डिस्प्ले, पॉवर विंडोज, 2nd row में 1-टच टम्बल सीट, स्किड प्लेट्स, ORVM-माउंटेड LED टर्न सिग्नल्स समेत कई सारे बेहतरीन फीचर्स हैं।
पेट्रोल-डीजल दोनों वैरिएंट में अवेलेबल
महिंद्रा स्कॉर्पियो N Z2 SUV में 2.0-लीटर और टर्बोचाज्र्ड यूनिट का पेट्रोल इंजन है, जो 200bhp की पीक पावर और 370Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, हाईयर ट्रिम लेवल की तुलना में डीजल यूनिट थोड़ी कम पावरफुल हैर्। Z2 ट्रिम लेवल में 2.2-लीटर और टर्बोचाज्र्ड डीजल इंजन है, जो सिर्फ 130bhp की पीक पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प






























