टाटा मोटर्स ने फ्रेट टाइगर में 26.79 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
मुंबई। टाटा मोटर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म फ्रेट कॉमर्स सॉल्यूशंस प्राइवेट
लिमिटेड ('फ्रेट टाइगर') की 26.79 प्रतिशत हिस्सेदारी 150 करोड़ रुपये में
खरीदी है। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।
सिक्योरिटीज
सब्सक्रिप्शन समझौते में प्रावधान है कि टाटा मोटर्स तत्कालीन बाजार मूल्य
पर अगले दो साल में कंपनी के 100 करोड़ रुपये तक के शेयर खरीद सकती है।
'फ्रेट
टाइगर' एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो देश में कार्गो आवाजाही के लिए
एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स वैल्यू चेन समाधान प्रदान करता है। यह शिपर्स,
कैरियर्स, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं और बेड़े मालिकों को एक ही डिजिटल
बाज़ार से जोड़ता है।
अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए, टाटा मोटर्स
लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक, गिरीश वाघ ने कहा: “हमारा मानना है कि रोड
लॉजिस्टिक्स की दक्षता में सुधार के लिए सभी हितधारकों को एक साथ लाने में
एक बड़ी और गहरी भूमिका निभाकर, हम अपने मुख्य ग्राहकों, यानी बेड़ा
मालिकों के लिए वैल्यू क्रिएट कर सकते हैं।
“इसलिए, हम लॉजिस्टिक्स
उद्योग को डिजिटल बनाने में अग्रणी फ्रेट टाइगर के साथ अपनी साझेदारी की
घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। साथ मिलकर, हम अपने ग्राहकों, साझेदारों और
हितधारकों के लिए विकास और मूल्य सृजन के नए अवसर पैदा करेंगे।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स
































