सेल्फ-ड्राइविंग टेक कंपनी मोशनल ने अमेरिका में 550 कर्मचारियों को बर्खास्त किया
सेल्फ-ड्राइविंग टेक कंपनी मोशनल ने अमेरिका में 550 कर्मचारियों को बर्खास्त कियासैन फ्रांसिस्को, 11 मई (आईएएनएस)। ऑटोनॉमस व्हीकल टेक्नोलॉजी कंपनी मोशनल ने अमेरिका में लगभग 550 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन (डब्ल्यूएआरएन) के अनुसार, बर्खास्त कर्मचारियों में से लगभग 145 कर्मचारी पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग शहर में काम करते थे।
टेकक्रंच की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी कमर्शियल संचालन रोक रही है और रोबोटैक्सी सेवा शुरू करने की योजना में देरी कर रही है।
मोशनल की हर एक टीम प्रभावित हुई है, जिसमें मुख्य परिचालन अधिकारी आबे घेबरा भी शामिल हैं। मोशनल के रिमोट वाहन सहायता प्लेटफॉर्म पर काम करने वाली टीम में 'भारी कटौती' की गई है।
मोशनल हुंडई मोटर ग्रुप और ऑटो पार्ट्स सप्लायर एप्टिव के बीच एक संयुक्त उद्यम है।
--आईएएनएस
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































