मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट, ग्रांड विटारा सिग्मा के दाम बढ़ाये
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार
को अपनी लोकप्रिय स्विफट और ग्रांड विटारा सिग्मा मॉडलों के दाम क्रमशः 25
हजार और 19 हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की।
कीमतों में बढ़ोतरी से
पहले स्विफ्ट के विभिन्न संस्करणों की कीमत 5.99 लाख से 9.03 लाख रुपये के
बीच थी। वहीं, ग्रांड विटारा के दाम 10.80 लाख से 20.09 लाख रुपये के बीच
थे।
कंपनी की दोनों कारें काफी लोकप्रिय हैं। इस साल मार्च में
स्विफ्ट की बिक्री 15,728 इकाई रही और यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले
पांच मॉडलों में शुमार रही।
कंपनी ने पिछले महीने 11,232 ग्रांड विटारा कारें बेचीं।
इससे
पहले, इस साल जनवरी में लागत बढ़ने का हवाला देते हुए मारुति सुजुकी ने
अपनी कारों की कीमतों में 0.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प






























