बायो गैस से चलेगी मारुति की एडवांस SUV, जापान मोबिलिटी शो में होगा प्रदर्शन
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अब एक और कदम ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ाने जा रही है। हाल ही में लॉन्च हुई उसकी प्रीमियम SUV विक्टोरिस अब बायो गैस वेरिएंट में भी नजर आएगी। यह नया वर्जन CBG (कम्प्रेस्ड बायो गैस) तकनीक पर आधारित होगा और इसे पहली बार 2025 जापान मोबिलिटी शो में पेश किया जाएगा। अब तक विक्टोरिस को पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। लेकिन बायो गैस वर्जन के साथ कंपनी इसमें चौथा इंजन विकल्प जोड़ने जा रही है। यह वर्जन भी उसी 1.5 लीटर K15 इंजन पर आधारित होगा, जो CNG मॉडल में मौजूद है, हालांकि बायो गैस के स्वच्छ दहन के लिए इसमें कुछ जरूरी मैकेनिकल बदलाव किए जाएंगे। सीधा मुकाबला टाटा और हुंडई से विक्टोरिस का बायो गैस मॉडल डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आने की संभावना है, जो इसे टाटा और हुंडई की CNG कारों के समकक्ष खड़ा करेगा। इसमें अंडर-बॉडी CNG टैंक मौजूद रहेगा, ताकि ज्यादा बूट स्पेस बरकरार रखा जा सके। यह एक ऐसा फीचर है जो फिलहाल ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। क्या होता है CBG, और CNG से कितना अलग है ये? CNG यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस, एक पारंपरिक जीवाश्म ईंधन है जो प्राकृतिक रूप से जमीन में लाखों सालों में बनता है। यह सीमित मात्रा में उपलब्ध है और नॉन-रिनूवेबल श्रेणी में आता है। वहीं, CBG (Compressed Bio Gas), जैविक कचरे से बनने वाली एक रिनूवेबल गैस है, जिसे कम समय में उत्पन्न किया जा सकता है। यह गैस कार्बनिक पदार्थों के विघटन से बनती है और पर्यावरण के लिहाज से अधिक सुरक्षित मानी जाती है। इसी वजह से CBG को एक भविष्यवादी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, जो ना केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के सरकारी लक्ष्यों के भी अनुरूप है। लॉन्च भारत में कब होगा? फिलहाल, मारुति विक्टोरिस का यह बायो गैस वेरिएंट केवल एक कॉन्सेप्ट या प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया जाएगा। इसे एक स्वतंत्र मॉडल के रूप में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कंपनी इस नए विकल्प की टेस्टिंग और प्रदर्शन से पहले बाजार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर सकती है। बायो गैस वेरिएंट का शोकेस जापान में एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है, जो यह बताता है कि मारुति अब केवल भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने टिकाऊ और स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों को लेकर गंभीर है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स






























