Tesla-BYD के लिए नई चुनौती! किआ ने पहली इलेक्ट्रिक सेडान EV4 से उठाया पर्दा
न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में किआ मोटर्स ने अपनी पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक सेडान Kia EV4 को पेश किया है। यह कार न केवल दमदार रेंज और शानदार डिज़ाइन के साथ आती है, बल्कि टेस्ला और BYD जैसी कंपनियों के लिए सीधी चुनौती बनकर उभरी है। कंपनी का दावा है कि EV4 का बड़ा बैटरी पैक एक बार चार्ज में 531 किलोमीटर तक की रेंज देगा। बैटरी और रेंज Kia EV4 को दो बैटरी वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है — —58.3 kWh बैटरी पैक, जो लगभग 378 किमी की रेंज देगा। —81.4 kWh बैटरी पैक, जिससे कार को 531 किमी तक चलाया जा सकता है। EV4 एक फ्रंट-व्हील ड्राइव कार है, जिसमें 150 kW की मोटर दी गई है। फास्ट चार्जिंग के ज़रिए EV4 को सिर्फ 29 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। फीचर्स और डिजाइन EV4 को स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक देने के लिए इसमें कई एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं: —30 इंच का वाइड डिजिटल डिस्प्ले —12.3 इंच डुअल स्क्रीन और 5 इंच का क्लाइमेट डिस्प्ले —वर्टिकल हेडलाइट्स और स्टार लैंप सिग्नेचर लाइटिंग —स्लिम टेल लाइट्स और 17 इंच एरो व्हील्स —स्प्लिट रूफ स्पॉइलर और स्लीक बंपर डिजाइन प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी EV4 को किआ के E-GMP (Electric Global Modular Platform) पर तैयार किया गया है, जो पहले से ही EV6 और EV9 जैसे सफल मॉडलों में इस्तेमाल हो रहा है। किआ EV4: टेस्ला और BYD को टक्कर? EV4 का लॉन्च सीधे तौर पर किआ की वैश्विक EV रणनीति को दर्शाता है। जिस रेंज, डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ यह कार आई है, उससे यह टेस्ला और BYD जैसे ब्रांड्स को इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में कड़ी चुनौती दे सकती है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स






























