निसान ग्रेवाइट ने सीएनजी सेगमेंट में लान्च की कार, जानें क्या है खासियत और कीमत
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । भारतीय बाजार में सीएनजी सेगमेंट की अधिक मांग को देखते हुए निसान ग्रेवाइट ने सीएनजी सेगमेंट में कार लान्च की है। जिसमें वाहन चालक को पेट्रोल के साथ सीएनजी का फायदा भी मिलेगा। इस एमपीवी में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लान्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। निसान की ओर से भारत में आज नई बजट एमपीवी के तौर पर निसान ग्रेवाइट सीएनजी को लान्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी को कुछ समय पहले ही भारत में आफर किया गया है। जिसके बाद अब इसका सीएनजी वेरिएंट भी लान्च कर दिया गया है। ये है खासियत निर्माता की ओर से इस एमपीवी को डीलरशिप के जरिए सीएनजी के साथ आफर किया गया है। जिसमें ट्विन सिलेंडर तकनीक को दिया गया है। इसके कारण गाड़ी में सामान रखने की जगह भी मिल जाती है। ट्विन सिलेंडर तकनीक में 25 लीटर पानी की क्षमता के बराबर क्षमता वाले दो सिलेंडर दिए गए हैं। ऐसे हैं फीचर्स निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को आफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, बॉडी क्लैडिंग, क्रूज कंट्रोल, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, टीपीएमएस, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एमपीवी पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी को भी दिया जा रहा है। जिसे 10 साल या दो लाख किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। दमदार इंजन निसान की ओर से ग्रेवाइट एमपीवी में एक लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इससे एमपीवी को 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें मैनुअल और आटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को भी दिया गया है। इतनी है कीमत निर्माता की ओर से एमपीवी के सीएनजी वेरिएंट को 83 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। जिसे एमपीवी के अन्य वेरिएंट्स के साथ अतिरिक्त कीमत देकर लगवाया जा सकता है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये रखी गई है। इनसे है मुकाबला निसान ग्रेवाइट को बजट एमपीवी सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Renault Triber के साथ होगा।


































