मुंबई के BKC में खुलेगा टेस्ला का पहला शोरूम, किराये पर ली 4000 वर्ग फुट जगह
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोलने जा रही है। कंपनी ने इस उद्देश्य के लिए 4,000 वर्ग फुट जगह किराए पर ली है।
सीआरई मैट्रिक्स द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, एलन मस्क की कंपनी इस स्थान के लिए हर महीने 35 लाख रुपये से अधिक किराया चुकाएगी, जिसमें कुछ पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। पांच साल के इस लीज एग्रीमेंट के अनुसार, किराया हर साल 5% बढ़ेगा, और मासिक किराया 43 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
भारत में टेस्ला के प्रवेश को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। खुद एलन मस्क 2022 से प्रयासरत थे, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी आयात शुल्क के चलते यह योजना अटकी हुई थी।
हाल ही में भारत सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत यदि कोई विदेशी कंपनी भारत में कम से कम 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने और तीन साल के भीतर असेंबलिंग प्लांट स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताती है, तो उसे सिर्फ 15% आयात शुल्क पर इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने की अनुमति होगी। पहले यह शुल्क 70-110% तक था, जिससे टेस्ला जैसी कंपनियों के लिए भारत में प्रवेश करना मुश्किल हो रहा था।
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































