अप्रैल, 2025 से बाजार में नहीं बेची जाएगी मारुति सुजुकी सियाज, बंद हो चुका प्रोडक्शन
मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान सियाज ने साल 2014 में लॉन्च होने के बाद से भारतीय मार्केट में खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक समय वैल्यू फॉर मनी कार की तलाश करने वालों के लिए मारुति सुजुकी सियाज एक शानदार ऑप्शन थी। हालांकि, बीते कुछ सालों में लगातार सियाज की बिक्री में गिरावट देखी जा रही है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च से मारुति सियाज के प्रोडक्शन को बंद कर दिया गया है। जबकि अप्रैल, 2025 से इसकी बिक्री भी बंद हो जाएगी।
घट रही मारुति सियाज की बिक्री
अगर बिक्री की बात करें तो फाइनेंशियल ईयर 2022 में मारुति सुजुकी सियाज को कुल 15,869 ग्राहक मिले थे। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2023 में यह बिक्री घट कर महज 13,610 यूनिट रह गई थी। इसके बाद फाइनेंशियल ईयर 2024 में और ज्यादा गिरावट के साथ मारुति सियाज को सिर्फ 10,337 ग्राहक मिले।
बढ़ती एसयूवी की माँग
भारतीय मार्केट में लगातार बढ़ती एसयूवी की डिमांड भी मारुति सुजुकी सियाज समेत कई सेडान कारों पर भारी पड़ी है। बता दें कि भारत में होने वाली कुल कार बिक्री में अकेले 55 पर्सेंट हिस्सेदारी एसयूवी सेगमेंट की हो गई है।
अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी सियाज में अब सिर्फ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरिटेड पेट्रोल इंजन ही बच गया है जो 105bhp की अधिकतम पावर और 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन या स्ट्रांग हाइब्रिड ऑप्शन की कमी ने भी सियाज की अपील को कम कर दिया।
बेसिक फीचर्स
दूसरी ओर फीचर्स की बात करें तो सियाज में कुछ खास नहीं है। इसमें LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेललैंप, 16-इंच एलॉय व्हील, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और क्रूज कंट्रोल जैसे बेसिक फीचर दिए गए हैं।
भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी सियाज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 12.29 लाख रुपये तक जाती है। मार्केट में मारुति सियाज का मुकाबला होंडा सिटी और हुंडई वरना जैसी सेडान कारों से होता है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























