Categories:HOME > Bike >

हीरो मावरिक 440 नए अवतार के साथ होगी लान्च, USD फोर्क और नए फीचर्स भी मिलेगा

हीरो मावरिक 440 नए अवतार के साथ होगी लान्च, USD फोर्क और नए फीचर्स भी मिलेगा

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हीरो मोटोकार्प अब तक की सबसे फ्लैगशिप मोटरसाइकिल Mavrick 440 है और कंपनी इस क्रूजर बाइक को और भी प्रीमियम वर्जन में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। दरअसल, Mavrick 440 के USD+TFT वेरिएंट को लॉन्च से पहले स्पॉट किया गया है। अगर Hero Mavrick 440 UD+TFT वेरिएंट को 2024 में Hero Motocorp ने EICAM में प्रदर्शित किया था। इस बाइक में गोल्ड फिनिश के साथ USD फ्रंट फोर्क्स और फिर एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक के फ्यूल टैंक पर Maverick 440 लिखा हुआ है। इसका मतलब यह है कि Hero Maverick 440 को एक बार फिर से लॉन्च करेगी और टॉप वेरिएंट के तौर पर USD Forks और TFT क्लस्टर दे सकती है। नए फीचर्स और डिजाइन री-लॉन्च के तौर पर Hero Mavrick 440 USD+TFT वेरिएंट में गोल्ड शेड में फिनिश किए गए USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पोर्ट्रेट-स्टाइल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। Maverick 440 में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट, ऐप सपोर्ट और बहुत कुछ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इतनी हो सकती है कीमत कीमत के मामले में GST 2.0 के बाद दर्ज की गई आखिरी कीमतों की तुलना में Maverick 440 की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। इंजन वही 440cc सिंगल-सिलिंडर ऑयल-कूल्ड यूनिट रहेगा जो 27.36 bhp और 36 nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे स्लिप और असिस्ट क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

@सेफ्टी में जीरो, फिर भी पाॅपुलर हैं ये कारें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab