Categories:HOME > Bike >

Hero XPulse 420: टेस्टिंग के दौरान दिखी नई एडवेंचर बाइक, 421cc इंजन के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च

Hero XPulse 420: टेस्टिंग के दौरान दिखी नई एडवेंचर बाइक, 421cc इंजन के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च

हीरो मोटोकार्प की ओर से जल्द ही नई बाइक के तौर पर हीरो एक्स पल्स 420 को लान्च किया जा रहा है। लान्च से पहले इस मोटरसाइकिल की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे देखा गया है। इसकी क्या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इस मोटरसाइकिल की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे हाल में ही देखा गया है। 

ये मिली जानकारी


 रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल रही है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट में पतली सीट, मजबूत ग्रैब हैंडल, रियर लगेज रैक, सेमी फेयर्ड, एडजस्टेबल विंडशील्ड, नकल गार्ड, चौड़े ओआरवीएम, उठा हुआ एग्जॉस्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। 


इतना दमदार इंजन


 हीरो मोटोकॉर्प की नई एडवेंचर मोटरसाइकिल एक्स पल्स 420 में 421 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 45 बीएचपी की पावर और 40 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन को भी दिया जा सकता है। इसमें 15 लीटर का पेट्रोल टैंक भी मिल सकता है। 


जल्द होगी लान्च


 हीरो की ओर से अभी इस मोटरसाइकिल के लॉन्च को लेकर कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे भारतीय बाजार में अगले तीन से चार महीनों के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। 


इनसे होगा मुकाबला


 भारतीय बाजार में हीरो की ओर से 400 सीसी सेगमेंट में अगर इसे लॉन्च किया जाता है तो इसका मुकाबला KTM, Triumph, Royal Enfield जैसी मोटरसाइकिल निर्माताओं के साथ होगा।

@जानिए, 70 साल में कितनी बदल गई आपकी कार ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab