Categories:HOME > Bike > Standard Bike

रॉयल एनफील्ड ने ब्रिटेन में लॉन्च की 10 साल की वारंटी, हर साल सर्विस कराने पर बढ़ेगा कवरेज

रॉयल एनफील्ड ने ब्रिटेन में लॉन्च की 10 साल की वारंटी, हर साल सर्विस कराने पर बढ़ेगा कवरेज

मोटरसाइकिल ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने और आफ्टर-सेल्स सर्विस से जोड़कर रखने के उद्देश्य से रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने ब्रिटेन में 10 साल की सर्विस-एक्टिवेटेड वारंटी योजना शुरू की है। 20 नवंबर 2026 को ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड में लॉन्च की गई इस योजना के तहत ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त एक्सटेंडेड वारंटी शुल्क के लंबी अवधि तक फैक्ट्री-समर्थित सुरक्षा मिल सकेगी।




नई वारंटी योजना पारंपरिक एक्सटेंडेड वारंटी से अलग है। इसमें ग्राहकों को शुरुआती तौर पर अतिरिक्त भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि बाइक की नियमित सर्विस अधिकृत रॉयल एनफील्ड डीलरशिप से कराने पर वारंटी आगे बढ़ती रहेगी।




हर साल सर्विस कराने पर बढ़ेगी वारंटी




रॉयल एनफील्ड की नई स्कीम के तहत बाइक की शुरुआती 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी समाप्त होने के बाद ग्राहक को अधिकृत डीलर से निर्धारित वार्षिक सर्विस करानी होगी। हर शेड्यूल सर्विस के साथ 12 महीने की अतिरिक्त वारंटी सक्रिय हो जाएगी।




इस प्रक्रिया को हर साल दोहराया जा सकता है। कंपनी की ओर से यह कवरेज मोटरसाइकिल के 10 साल पूरे होने या 70,000 मील चलने तक मिलेगा। दोनों में से जो सीमा पहले पूरी होगी, उसी के बाद वारंटी समाप्त हो जाएगी।




किन मोटरसाइकिलों को मिलेगा लाभ?



यह योजना केवल नई मोटरसाइकिल खरीदने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रिटेन में पहले से रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल चला रहे पात्र ग्राहक भी इसका लाभ उठा सकते हैं।




इस वारंटी के दायरे में निम्न मोटरसाइकिल प्लेटफॉर्म शामिल हैं:



- 350cc J-Series मॉडल



- 450cc Sherpa प्लेटफॉर्म



- 650cc Twin मॉडल



- नए 750cc मॉडल





हालांकि, पुराने UCE 500cc मॉडल, Himalayan 411 और Scram 411 इस योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं।



सर्विस हिस्ट्री टूटने पर भी मिल सकता है मौका




यदि किसी मोटरसाइकिल की पिछली सर्विस किसी स्वतंत्र गैराज या अधिकृत डीलर से बाहर कराई गई है, तब भी मालिक वारंटी योजना में दोबारा शामिल हो सकता है। इसके लिए अधिकृत डीलर से एक पेड शेड्यूल सर्विस करानी होगी और कंपनी की ओर से निर्धारित कॉम्प्लिमेंट्री हेल्थ चेक पास करना होगा।





वारंटी में इंजन, प्रमुख मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में अचानक होने वाली खराबियों को कवर किया जाएगा। हालांकि, सामान्य इस्तेमाल के कारण घिसने या खत्म होने वाले पार्ट्स इसमें शामिल नहीं होंगे। इनमें ब्रेक पैड, चेन, स्प्रोकेट, टायर, फिल्टर और बॉडीवर्क जैसे हिस्से शामिल हैं।




भारत में अभी 10 साल की वारंटी नहीं




ब्रिटेन में शुरू की गई यह योजना फिलहाल UK तक ही सीमित है। भारत में रॉयल एनफील्ड ग्राहकों को पहले की तरह 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है। इसके अलावा कंपनी के Ride Sure कार्यक्रम के तहत 7 साल या 70,000 किलोमीटर तक का पेड एक्सटेंडेड वारंटी कवरेज खरीदने का विकल्प उपलब्ध है।





भारत में 10 साल की सर्विस-एक्टिवेटेड वारंटी शुरू करने को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

@ये बाइक हैं कारों से भी ज्यादा दमदार, डालिए एक नज़र

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab