Jawa All Stars 42 Bobber हुई पेश, 2.09 लाख रुपये से शुरू कीमत, 334cc इंजन से लैस
Jawa Yezdi ने हाल ही में लॉन्च हुई Jawa 42 FJ All Stars के बाद अपनी नई ऑल स्टार्स रेंज को बढ़ाते हुए Jawa All Stars 42 Bobber को अनवील कर दिया है। Mahindra ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ग्लोबल चेस लीग 2026 में इस बॉबर बाइक को पेश किया जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख है। जावा 42 बॉबर जावा, ऑल स्टार्स में शामिल होने वाली दूसरी मोटरसाइलिक है। इससे पहले Jawa 42 FJ All Stars को लॉन्च किया था जो 6 कलर ऑप्शन में आती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,01,942 रुपए से लेकर 2,15,942 रुपए के बीच है। 42 FJ में वही पुराना 334cc इंजन और बेसिक मैकेनिकल पैकेज दिया गया है। इस रेंज में 6 कलर हैं जिसमें ब्लैक मिरर, शैडो ब्लैक, सिल्वर नाइट, जैस्पर रेड, मिस्टिक कॉपर और 6 रंगों के पोर्टफोलियो को पूरा करने वाला एक अतिरिक्त रंग विकल्प शामिल हैं। इंजन और पावर इस स्पेशल एडिशन में स्टैंडर्ड 42 Bobber वाला ही 334cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500 rpm पर 29hp की पावर और 5,500rpm पर 30.10nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन के साथ जोड़ा गया है। यह मोटरसाइकिल डबल-क्रेडल फ्रेम पर बनी है जिसमें आगे 35mm के टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे 7-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ गैस-चार्ज्ड रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम इस बाइक में आगे 280mm और पीछे 240mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है जो डुअल-चैनल ABS के साथ आता है। यह बॉबर बाइक आगे 100/90-18 साइज के टायर और 140/70 R17 साइज के टायर पर चलती है। इसके अलावा, इस बाइक की सीट हाइट 740mm, ग्राउंड क्लीयरेंस, फ्यूल टैंक 12.5 लीटर का और कर्ब वेट 177kg है।


































