Bajaj Pulsar 125 और 150 के अपडेटेड मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और बदलाव
बजाज की ओर से नई पल्सर 125 और 150 की को लाया गया है। इनमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस कीमत पर इनको ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। बजाज की ओर से आज औपचारिक तौर पर पल्सर मोटरसाइकिल के 125 और 150 सीसी वर्जन के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है। ये हुए बदलाव निर्माता की ओर से इन दोनों मोटरसाइकिल के मूल डिजाइन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसमें कई छोटे बदलावों के साथ नए फीचर्स को दिया गया है। दोनों मोटरसाइकिल में अब पांच इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स को दिया गया है। पल्सर 150 में निर्माता ऑयल कूल्ड तकनीक, नए ग्राफिक्स, एलईडी लाइट, मोनोशॉक सस्पेंशन, नया एग्जॉस्टएग्जॉस्ट सिस्टम, डायमंड टाइप फ्रेम को ऑफर किया गया है, वहीं 125 पल्सर में राइड मोड्स में स्पोर्ट्स, रोड, रेन, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, आगे की ओर डिस्क ब्रेक, पीछे ड्रम ब्रेक, स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स को दिया गया है। इतना दमदार इंजन बजाज पल्सर 125 में पहले की तरह ही 124.38 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 11.6 बीएचपी और 11.4 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें पांच स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं पल्सर 150 में 149.5 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 13.8 बीएचपी और 14.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें भी पांच स्पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है। ये है कीमत निर्माता की ओर से 125 सीसी पल्सर की नई मोटरसाइकिल को 92900 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं पल्सर 150 की नई जेनरेशन को 1.15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।


































