1 लाख रुपये से कम में मिलती हैं ये 5 बेस्ट बाइक्स, शानदार माइलेज के साथ दमदार लुक्स
टू-व्हीलर मार्केट में 1 लाख से कम बजट में एक से बढ़कर एक कम्यूटर और स्पोर्टी बाइक्स मौजूद हैं। अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए बेहतरीन माइलेज, कम मेंटेनेंस और शानदार लुक्स वाली बाइक की तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपको 1 लाख के अंदर आने वाली 5 बेस्ट बाइक्स के बारे में बताएंगे। होंडा साइन 100 इस मोटरसाइकिल में 98.98cc का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन आता है जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और 9 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इस बाइक के माइलेज की बात करें तो यह 1 लीटर पेट्रोल में 65kmpl का माइलेज (ARAI) देती है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65,642 रुपए से लेकर 72,000 रुपए के बीच है। इसके अलावा, इस बाइक में साइड स्टैंड कट-ऑफ, एनालॉग या डिजिटल मीटर (वेरिएंट के मुताबिक), अलॉय व्हील्स जैसी खूबियां भी मिलती हैं जो इसे एक बेहतर कम्यूटिंग विकल्प बनाती है। बजाज प्लेटिना 100 लिस्ट में अगला नंबर Platina का है जो 99.59cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर और एयर-कूल्ड इंजन के साथ आती है जिसे 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। माइलेज की बात करें तो इस मोटरसाइकिल का ARAI क्लेम्ड माइलेज 75kmpl का है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 72,546 से लेकर 87,772 रुपए तक जाती है। इस बाइक में 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम, 11 लीटर का फ्यूल टैंक, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। हीरो एचएफ डीलक्स इस बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जिसे 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस बाइक का ARAI क्लेम्ड माइलेज 70kmpl का है और इसमें 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। वहीं, प्राइस की बात करें तो इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 59,477 रुपए से लेकर 72,620 रुपए तक जाती है। इस बाइक में अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स, 805mm सीट हाइट और 5 कलर विकल्प मिलते हैं जिससे यह बाइक एक डेली कम्यूटर के तौर पर और भी आकर्षक बन जाती है। बजाज पल्सर 125 इस बाइक में 124.58cc का 4-स्ट्रोक 2 वाल्व, ट्विन स्पार्क, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। इस मोटरसाइकिल का ARAI माइलेज 51.46kmpl है और इसका फ्यूल टैंक 11 लीटर का है। वहीं, इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 93,507 रुपए से शुरू होती है। इस बाइक में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम में के साथ कॉम्बी ब्रेक सिस्टम मिलता है। साथ ही, फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...


































