Categories:HOME > Car >

Maruti Ertiga: 10 लाख रुपये से कम में मिल सकती है 7-सीटर कार? जानें इंजन, माइलेज और फीचर्स

Maruti Ertiga: 10 लाख रुपये से कम में मिल सकती है 7-सीटर कार? जानें इंजन, माइलेज और फीचर्स

ऑटोमोबाइल मार्केट 10 लाख रुपए से कम में बजट में 7-सीटर गाड़ी गाड़ी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बजट में आपको शानदार स्पेस के साथ परिवार के लिए जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी मिल जाते हैं। उस पर से, जब 7-सीटर गाड़ी 10 लाख से भी कम में मिल रही हो तो इससे अच्छा शायद ही कोई डील एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए हो सकती है। आइए जानते हैं Maruti Ertiga की सारी डिटेल्स। इंजन और परफॉर्मेंस Maruti Ertiga के बारे में बताएं तो K15C स्मार्ट हाइब्रिड, 4 सिलिंडर-इनलाइन, 16 वाल्व, DOHC इंजन दिया गया है जिसमें 1462cc का इंजन मिलता है। पेट्रोल मोड में यह इंजन 6000rpm पर 101.64bhp की पावर और 4,300rpm पर 139nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG मोड में यह 64.6kW की पावर और 121.5nm का टॉर्क देता है। कैसा है माइलेज? ARAI के मुताबिक पेट्रोल पर इसका माइलेज 20.51kmpl और CNG पर 26.11km/kg का माइलेज मिलता है। वहीं, पेट्रोल फ्यूल टैंक का साइज 45 लीटर है और CNG टैंक की कैपेसिटी 60 लीटर है। अगर आपके मन में यह कंफ्यूजन है कि 7-सीटर गाड़ियों का माइलेज कम होता है तो Maruti Ertiga के साथ ऐसी समस्या नहीं है। सेफ्टी और ब्रेकिंग सुरक्षा के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दिए गए हैं और ब्रेकिंग के लिए आगे वेंटिलेटर डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ABS के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, TPMS और रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर शामिल हैं। आराम और तकनीक इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और सुजुकी कनेक्ट को सपोर्ट करता है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है जिसमें थर्ड-रो के लिए अलग से एसी वेंट और 3-स्टेड कंट्रोल मिलते हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, पावर्ड/फोल्डिंग ORVM, हाइट-एडजस्टेबेल ड्राइवर सीट और सभी रो में टाइप-सी USB फास्ट चार्जर दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो Maruti Ertiga की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपए से 13.14 लाख रुपए तक जाती है।

@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab