7 लाख रुपये तक के बजट में प्रीमियम हैचबैक! Toyota Glanza CNG में 34 km/kg तक माइलेज का दावा
अपनी पांच लोगों के परिवार के लिए प्रीमियम हैचबैक कार की तलाश में हैं तो जो सात लाख तक के बजट में आ जाए। अगर हां, तो हम आपको यहां पर एक ऐसी गाड़ी के बारे में बताने वाले जो न सिर्फ बजट में आएगी बल्कि CNG मोड में आपको 30 से ऊपर का माइलेज भी देगी। हम बात कर रहे हैं Toyota की शानदार हैचबैक Glanza के बारे में, आइए इसके स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालते हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
इसमें 1,197cc का 3 सिलिंडर इंजन मिलता है जो पेट्रोल मोड में 5,700rpm पर 81.80bhp की पावर और 4,500rpm पर 112.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG मोड में यह 76.43PS की पावर और 101.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। यह एक फ्रंट व्हील ड्राइव गाड़ी है।
कैसा है माइलेज
Toyota Glanza माइलेज के मामले में भी उस्ताद है। पेट्रोल मोड में चलाने पर यह गाड़ी 23.80 से 24.77kmpl का माइलेज (ARAI) देती है। वहीं, CNG मोड में यह प्रीमियम हैचबैक 30.6km/kg से 34.47km/kg का माइलेज देती है। इसमें 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 55 लीटर वॉटल इक्विवेलेंट का CNG टैंक दिया गया है।
सस्पेंशन ब्रेक्स और टायर्स
Toyota Glanza में आगे की तरफ मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है तो वहीं पीछे की तरफ इसमें टॉर्शन बीम/रियर ट्विस्ट बीम सस्पेंशन मिलता है। साथ ही, इसके आगे के पहियों में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और पीछे के पहियों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें 16-इंच के अलॉय-व्हील्स के साथ 195/55 R16 साइज के टायर दिए गए हैं जबकि इसके शुरुआती या बेस वेरिएंट्स में छोटे स्टील या अलॉय व्हील्स का विकल्प मिलता है।
सेफ्टी और फीचर्स
Toyota Glanza में ग्रेड के मुताबिक अधिकतम 6 एयरबैग्स दिए गए हैं और इसमें EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंड और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। साथ ही इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 17.79cm से 22.86cm की टचस्क्रीन दी गई हैं। इसमें हेड-अप डिस्प्ले, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं। इसके अलावा, इसमें Toyota i-Connect रिमोट टेलीमैक्स और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी दी गई है।


































