Categories:HOME > Scooter > Patrol Scooter

TVS Ntorq 150 को मिलेगा नया ब्लैक-ग्रीन लुक, दिवाली से पहले आ सकता है स्पेशल एडिशन

TVS Ntorq 150 को मिलेगा नया ब्लैक-ग्रीन लुक, दिवाली से पहले आ सकता है स्पेशल एडिशन

टीवीएस ने अपने परफॉर्मेंस ओरिएंटेड स्कूटर Ntorq 150 को 1.19 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था जिसमें दो ट्रिम लेवल और चार कलर ऑप्शन दिए गए थे। अब अक्टूबर 2026 तक आते-आते TVS अब एक नया ब्लैक-ग्रीन कलर लॉन्च कर रहा है जिसकी यूनिट्स शोरूम तक पहुंचना शुरू भी हो चुकी हैं।

नया कलर वेरिएंट


दीवाली से पहले TVS मोटर अपने फ्लैगशिप ICE स्कूटर Ntorq 150 का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च करने के लिए तैयार है। हालांकि, इस कलर के साथ अभी इसे लॉन्च किया जाना बाकी है लेकिन इस नए कलर के साथ यह स्कूटर अब शोरूम तक पहुंच चुका है।



कलर ऑप्शन और वेरिएंट


Ntorq 150 को चार कलर्स- Turbo Blue, Stealth Silver, Racing Red और Nitro Green में लॉन्च किया गया था। बेस नॉन-TFT वेरिएंट Racing Red, Stealth Silver और Turbo Blue में मिलता है जबकि टॉप-स्पेक TFT वेरिएंट Turbo Blue, Racing Red और खास Nitro Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


कब तक होगा लॉन्च?


शोरूम तक पहुंच चुके इस नए और आने वाले कलरवे के नाम की घोषणा अभी तक TVS Motors की तरफ से नहीं की गई है। दीवाली से पहले इसके एक स्पेशल एडिशन होने या Ntorq 150 के स्टैंडर्ड कलर पैलेट में जोड़े जाने की पूरी संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेडलाइट्स के बीच में एक स्टिकर दिया गया है जो इस स्पेशल एडिशन का संकेत हो सकता है।



इंजन और फीचर्स



इसमें किसी भी तरह के बड़े मैकेनिकल या फंक्शनल बदलाव की कोई संभावना नहीं है। इस स्कूटर में नेविगेशन के साथ-साथ कई ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर्स वाले उसी पुराने 5-इंच TFT क्लस्टर के साथ आता है। इसमें 149.7cc का सिंगल सिलिंडर 3V इंजन दिया गया है जो CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है जो 13.2PS की पावर और 14.2nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

@John Abraham ने खरीदी यह कौनसी कार ....जानें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab