Categories:HOME > Scooter > Patrol Scooter

Honda Vario EVO 160 से उठा पर्दा, Yamaha Aerox और Hero Xoom 160 को मिलेगी कड़ी चुनौती

Honda Vario EVO 160 से उठा पर्दा, Yamaha Aerox और Hero Xoom 160 को मिलेगी कड़ी चुनौती

Honda ने इंडोनेशिया में अपना नया मैक्सी-स्कूटर Honda Vario EVO 160 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत IDR 28,525,000 (करीब 1.49 लाख रुपये) रखी गई है। नए मॉडल के आने के साथ कंपनी ने पुराने Vario 160 को बंद कर दिया है। भारतीय बाजार में इस स्कूटर की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसकी कीमत से भारत में संभावित प्राइसिंग का अंदाजा जरूर लगाया जा रहा है। इस सेगमेंट में यह स्कूटर Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 को कड़ी टक्कर दे सकता है। वहीं, TVS Motor Company भी नए मैक्सी-स्कूटर पर काम कर रही है।


तीन वेरिएंट में आया नया Vario EVO 160



Honda ने Vario EVO 160 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है।

CBS बेस वेरिएंट – IDR 28,525,000 (लगभग ₹1.49 लाख)


CBS Nitro – IDR 28,775,000 (लगभग ₹1.51 लाख)


ABS टॉप वेरिएंट – IDR 31,406,000 (लगभग ₹1.64 लाख)



दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस




Honda Vario EVO 160 में 160cc, 4-वॉल्व eSP प्लस लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 15 हॉर्सपावर की ताकत और 14Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें ऑटोमैटिक V-Matic ट्रांसमिशन मिलता है और इसकी टॉप स्पीड 109 किमी/घंटा बताई गई है।


फीचर्स भी हैं प्रीमियम


स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं—


ABS (टॉप वेरिएंट)


कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS)


ACG साइलेंट स्टार्टर


Idling Stop System


प्रीमियम डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर


आकर्षक मैक्सी-स्कूटर स्टाइलिंग


Yamaha Aerox Alpha से होगी टक्कर

इंडोनेशिया में बिकने वाला Yamaha Aerox Alpha भारत में मिलने वाले Aerox 155 का अपडेटेड वर्जन है। इसमें 155cc इंजन के साथ 15hp की पावर और 14.2Nm का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जैसे—


इलेक्ट्रिक CVT ट्रांसमिशन


टर्बो टेक्नोलॉजी


T-Mode और S-Mode राइडिंग मोड्स


फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक


इंटीग्रेटेड रियर डैंपर


फुल-कलर TFT डिस्प्ले


भारत में लॉन्च की उम्मीद


भारत में Honda Vario EVO 160 की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, देश में मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी भविष्य में इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 के लिए एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकता है।

@महिलाओं को पसंद है ये टाॅप 6 स्टाइलिश स्कूटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab