Kia Sonet और Carens Clavis में मिलेगा नया अपडेट, हाइब्रिड तकनीक की भी तैयारी
किआ की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सोनेट और बजट एमपीवी सेगमेंट में कैरेंस को ऑफर किया जाता है। इन दोनों को जल्द ही नई तकनीक के साथ ऑफर किया जा सकता है। इस पर और क्या जानकारी सामने आई है। कब तक इनको लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। किआ की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी में ऑफर की जा रही सोनेट और बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर की जा रही कैरेंस क्लाविस को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। नई जेनरेशन भी होगी लॉन्च किआ की ओर से सोनेट की नई जेनरेशन को भी भारत में ऑफर करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। नई जेनरेशन में कई बदलावों के साथ बाद में इसे हाइब्रिड तकनीक भी दी जा सकती है। मिलेगा नया प्लेटफॉर्म किआ की ओर से सोनेट की नई जेनरेशन को नए प्लेटफॉर्म पर भी ऑफर किया जाएगा। इसके लिए किआ की ओर से सिरोस के प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है। जिसके बाद इसे हाइब्रिड तकनीक भी दी जा सकती है। कर रही अपडेट किआ की ओर से भारत में लगातार अपने वाहनों को अपडेट किया जा रहा है। किआ के लिए भारत महत्वपूर्ण बाजार है और यहां पर ऑफर किए जा रहे वाहनों को कई बेहतरीन फीचर्स और इंजन के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। कब होंगी लॉन्च जानकारी के मुताबिक इन दोनों को भारत में 2029 तक लॉन्च किया जा सकता है। इनमें से पहले किआ सोनेट हाइब्रिड को अक्टूबर 2026 तक ऑफर किया जा सकता है। इसके बाद कैरेंस क्लाविस की नई जेनरेशन के साथ हाइब्रिड तकनीक को ऑफर किया जा सकता है।


































