मारूति ला रही है नई एसयूवी, टाटा पंच को देगी टक्कर, कम बजट में मिलेगा तगड़ा माइलेज और लुक
लोगों के बीच एसयूवी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। भारत का हर कोई आदमी एसयूवी खरीदना चाहता है, लेकिन कम बजट होना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को देखते हुए मारूति सुजुकी एक नया मॉडल तैयार कर रही है। यह गाड़ी कम कीमत में आएगी और इसका लुक एसयूवी जैसा होगा। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या खास होगा। मारूति सुजुकी जिस गाड़ी पर काम कर रही है वह कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी हो सकती है। इस कार के बारे में पहले भी कुछ जानकारियां सामने आ चुकी हैं। बाजार में इसका सीधा मुकाबले टाटा पंच और ह्यूंडई एक्सटर जैसी कारों से होगा। कंपनी के पोर्टफोलियो में इस कार के लिए जगह बन गई है। संभावना है कि मारूति सुजुकी इसे इग्निस की जगह पर लॉन्च करे। कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मारूति एक ऐसी एसयूवी लाने की योजना बना रही है जो पहली बार कार खरीदने वालों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। टाटा पंच से मुकाबला इस कार को खास तौर पर भारत के लिए ही डिजाइन किया जाएगा। बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से देखने को मिलेगा। इस नई कार में ग्राहकों को कोई विकल्प मिल सकते हैं। यह कार पेट्रोल, हाइब्रिड, सीएनजी और फ्लेक्स फ्यूल मॉडल में आ सकती है। कंपनी इस कार को एसयूवी लुक और डिजाइन में पेश करेगी क्योंकि भारत में आजकल इस तरह की गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये है कंपनी का प्लान मारूति सुजुकी के सीईओ और एमडी हिसाशी टेकुचा ने कहा था कि, भारत में कंपनी के पास पर्याप्त एसयूवी नहीं है और इस जगह को भरने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा था कि कम बजट वाला सेगमेंट बढ़ रहा है और मारूति वहां नया प्रोडक्ट लॉन्च करना चाहती है। ऐसा होगा डिजाइन इस कार का डिजाइन बॉक्सी होगा जैसा अक्सर एसयूवी में देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे मारूति के HEARTECT प्लैटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसी प्लैटफॉर्म पर Swift, Fronx, Boleno और Dzire जैसी कारें भी बनी हैं। इस कार में 1.2 लीटर वाला 3 सिलिंडर इंजन मिल सकता है जो माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ आ सकता है। यही इंजन Swift में भी है और इसका माइलेज अच्छा होगा। इन सभी के अलावा, कार में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और CNG का विकल्प भी दिया जा सकता है।
Related Articles
अगस्त में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची भारत की थोक ऑटो बिक्री, पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 36.5 प्रतिशत बढ़ी
अब कार के डैशबोर्ड से ही होगा पेट्रोल-डीजल का भुगतान, भारत में लॉन्च हुआ पहला ‘इन-कार फ्यूल पेमेंट’ सॉल्यूशन
Mercedes-AMG CLE 646 Spezialanfertigung पेश, सिर्फ 30 यूनिट्स होंगी तैयार, लॉन्च से पहले ही बिकीं सभी कारें
Hyundai Bayon: भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देगी नई इंटेलिजेंट SUV, Creta और Venue के बीच बनेगी खास पहचान





























