Categories:HOME > Car >

Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC प्लस भारत में 23 जुलाई को होगी लॉन्च, 612hp की दमदार परफॉर्मेंस और 100 किमी प्लस इलेक्ट्रिक रेंज

Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC प्लस भारत में 23 जुलाई को होगी लॉन्च, 612hp की दमदार परफॉर्मेंस और 100 किमी प्लस इलेक्ट्रिक रेंज

मर्सिडीज बेन्ज भारत में नई AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ 23 जुलाई को लॉन्च कर देगी। यह परफॉर्मेंस सेडार कार भारत में एक प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ वापसी कर रही है जिसमें 3.0 लीटर, 6 सिलिंडर पेट्रोल इंजन को एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह कार भारत में Mercedes-AMG के लाइन-अप में उसके सबसे नए इलेक्ट्रिफाइड परफॉर्मेंस मॉडल के रूप में शामिल होगी। 

इंजन और परफॉर्मेंस


 इस कार में 3.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल सिक्स इंजन दिया गया है जो 449hp की पावर जनरेट करता है। इसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जिसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर भी शामिल है। यह मोटर 163hp तक की पावर जनरेट करती है जिससे स्टैंडर्ड मॉडल में कार का कुल आउटपुट 585hp और 750nm का हो जाता है। 


बैटरी और रेंज


 ऑप्शनल AMG डायनेमिक प्लस पैकेज के साथ रेस स्टार्ट एक्टिवेट होने पर इसका आउटपुट 612hp हो जाता है। इस सेटिंग में यह सेडार कार सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 280kmph है। कार में 21.2kWh की इस्तेमाल की जा सकने वाली बैटरी दी गई है जो सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर 100 किमी से ज्यादा की रेंज देती है। यह PHEV कार सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर 140kmph की स्पीड तक चल सकती है और यह 11kW AC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ग्लोबल मार्केट्स में इसमें ऑप्शनल 60kW DC चार्जिंग भी मिलती है जो लगभग 20 मिनट में बैटरी को 10 से 80% तक चार्ज कर सकती है। 


इंटीरियर और स्पोर्टी लुक


 अंदर की तरफ E 53 में AMG स्पोर्ट्स सीट्स, एक AMG स्टीयरिंग व्हील और इस मॉडल के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए ट्रिम मिलते हैं। इसके डैशबोर्ड पर 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 14.4 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन दिय गया है। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इसमें MBUX सुपरस्क्रीन का भी विकल्प मिलता है। 


कीमत और लॉन्च डेट


 Mercedes Benz 23 जुलाई को अपनी नई E 53 HYBRID 4MATIC+ कार की कीमत की घोषणा करेगी। इससे पहले, पिछली जेनरेशन की E53 सेडार कार को साल 2021 में भारत में लॉन्च किया गया था जिसके बाद यहां E53 Cabriolet को भी पेश किया गया था। अब यह नया मॉडल Mercedes-AMG की भारत की रेंज में E 53 सेडान की वापसी कराएगा।

@देश की टाॅप 10 बिकने वाली कारें हैं ये

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab