Skoda Kushaq Facelift: नए अवतार में आई SUV, ये है सुविधाएं
भारतीय परिवारों में स्कोडा की गाड़ियां बहुत पसंद की जाती हैं। यही वजह है कि स्कोडा ने नई एसयूवी लॉन्च कर दी है। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कुछ समय पहले ही Skoda Kushaq Facelift को लॉन्च किया है। लॉन्च के कुछ समय के बाद हमें इस एसयूवी के नए 8स्पीड ऑटोमैटिक Monte Carlo वेरिएंट को चलाने का मौका मिला। इस दौरान हमने इसे इंजन, फीचर्स, ड्राइविंग के मामले में कई कसौटियों पर परखने की कोशिश की। जिसके बाद हम आपको बता रहे हैं कि क्या इस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है या नहीं।
ऐसी है Skoda Kushaq Facelift
स्कोडा की ओर से सबसे नई एसयूवी के तौर पर कुशाक को भारत में ऑफर किया जा रहा है। लॉन्च के साथ इस एसयूवी में बदलाव किए गए हैं जिसको कई लोग पसंद भी कर रहे हैं। पहले के मुकाबले अब इसके फ्रंट में ग्रिल, बंपर और लाइट्स को बदला गया है। साथ में अब इस एसयूवी के फ्रंट में पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। अब इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स को अलॉय व्हील्स के साथ ऑफर किया गया है, जो काफी अच्छी बात लगी। एसयूवी के रियर में अब कनेक्टिड लाइट दी गई है जिसके बीच में स्कोडा की बैजिंग मिलती है जो रात के समय काफी अच्छी लगती है। इसके साथ ही इसमें सीक्वेंशल इंडीकेटर, वाइपर, रियर पार्किंग सेंसर, नया रियर बंपर को दिया गया है।
ये है इंटीरियर
स्कोडा ने इस एसयूवी को ड्यूल टोन इंटीरियर दिया है। जिसके साथ इसमें नया 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, रियर सीटों पर मसाज फीचर, एंबिएंट लाइट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, चार्जिंग पोर्ट, वायरलैस चार्जर जैसे फीचर्स को दिया है। इस एसयूवी में 385 से 1405 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो सामान रखने के लिए काफी अच्छा है।
इतनी है सुरक्षित
स्कोडा की कुशाक फेसलिफ्ट में सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ईएससी, टीपीएमएस, हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा को दिया गया है। इसमें दिए गए रियर पार्किंग कैमरा की क्वालिटी पहले से बेहतर हुई है लेकिन इसमें 360 डिग्री कैमरे जैसे फीचर को भी देकर स्कोडा इसे और बेहतर विकल्प बना सकती है। इसमें भले ही ADAS न हो लेकिन अच्छी सेफ्टी जरूर मिलती है।


































