लग्जरी सेगमेंट में हलचल, Mercedes-Benz S-Class Facelift होगी लॉन्च
बाजार में सामान्य कारों के साथ लग्जरी कारों को खासा पसंद किया जा रहा है। Mercedes Benz की ओर से S Class Facelift को आज औपचारिक तौर पर बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसे कब और किस तरह के बदलावों के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में नई कार के तौर पर एस क्लास के फेसलिफ्ट लॉन्च किया जाएगा। निर्माता की ओर से इस गाड़ी के इंजन में बदलाव करते हुए हाइब्रिड विकल्प दिया जा सकता है।
मिलेगा नया इंजन
जानकारी के मुताबिक इस कार के फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए जा सकते हैं और इसमें कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। इसमें नया इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर, प्लग इन हाइब्रिड इंजन जैसे विकल्प को दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर विकल्प में से एक हो सकती है।
इतना दमदार इंजन
मर्सिडीज की ओर से एस क्लास के फेसलिफ्ट को भारत में तीन लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंंजन को मोटर के साथ ऑफर किया जा सकता है। जिससे इसे 435 हॉर्स पावर और 680 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें दी गई बैटरी से इसे 100 किलोमीटर तक ईवी मोड में चलाया जा सकता है।
इतनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से इसके लॉन्च के बाद ही कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे दो करोड़ रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स






























