ह्यूंडई ओरा के सीएनजी वेरिएंट को एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर घर ले जाएं
देश में हर घर में चार पहिया वाहन की जरुरत है। इसके लिए देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी में से एक ह्यूंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जा रही है। निर्माता कंपनी की ओर से काम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में ह्यूंडई ओरा सबसे बेस्ट गाड़ी है। अगर आप इस सेडान कार के सीएनजी वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। ह्यूंडई ओरा की कीमत ह्यूंडई की ओर से ओरा के सीएनजी वेरिएंट के तौर पर ई की बिक्री की जाती है। इस सेडान कार के बेस वेरिएंट को 6.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आफर किया जाता है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 6.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 54 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 49 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में आनरोड कीमत 7.95 लाख रुपये हो जाती है। एक लाख डाउन पैमेंट के बाद इतनी आएगी ईएमआई अगर ह्यूंडई ओरा के सीएनजी वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.95 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 6.95 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 11177 रुपये की ईएमआई आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। इतनी महंगी पड़ेगी कार अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 6.94 लाख रुपये का बैंक से कार लोन लेते हैं, तो आपको सात साल तक 11177 रुपये की ईएमआई हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप ह्यूंडई ओरा के सीएनजी वेरिएंट के लिए करीब 2.44 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, आन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 10.38 लाख रुपये हो जाएगी।


































