VinFast VF7 की कीमत में बढ़ोतरी, अब 22.99 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत
इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Vinfast ने VF7 एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। अब किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विनफास्ट की ओर से अपनी VF 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। निर्माता की ओर से इसकी कीमत में तुरंत प्रभाव से बढ़ोतरी की है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में 1.10 लाख रुपये से लेकर 1.13 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है। ये हैं फीचर्स निर्माता की ओर से इस एसयूवी में एज-टू-एज पैनोरमिक ग्लास रूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन और वीगन लेदर अपहोल्स्ट्री, रियर एसी वेंट, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह कलर्ड हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स दिए हैं। इतनी दमदार बैटरी विनफास्ट की ओर से वीएफ 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी को 70.8kWh की बैटरी के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को बैटरी से 510 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इस एसयूवी को 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। अब कितनी हुई कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इस एसयूवी की कीमत 22.99 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 28.09 लाख रुपये है। इनसे है मुकाबला भारतीय बाजार में इस एसयूवी को Mahindra BE6, Mahindra XEV 9e, Maruti eVitara जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से कड़ी चुनौती मिलती है।


































