Categories:HOME > Car >

टेस्टिंग के दौरान दिखी Volkswagen Virtus Facelift, नए लुक और फीचर्स के साथ होगी एंट्री

टेस्टिंग के दौरान दिखी Volkswagen Virtus Facelift, नए लुक और फीचर्स के साथ होगी एंट्री

Volkswagen Virtus Facelift को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। टेस्ट म्यूल के आगे और पीछे के हिस्से को हल्के कवर से ढका गया था। सामने आई तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि अपडेटेड Virtus में डिजाइन और फीचर्स के स्तर पर कई बदलाव किए जा सकते हैं। एक्सटीरियर में दिखेंगे ये बदलाव 2026 Volkswagen Virtus Facelift में नए डिजाइन के LED DRLs और अपडेटेड LED हेडलैंप मिलने की उम्मीद है। टेस्टिंग मॉडल के टेललाइट्स में भी बदलाव नजर आए हैं। इसके अलावा कार के पीछे एक कनेक्टिंग लाइट बार दिए जाने की संभावना है। फेसलिफ्टेड Virtus में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स के साथ इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो भी मिल सकता है। वहीं, लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स को टॉप-स्पेक GT वेरिएंट तक सीमित किए जाने की उम्मीद है। इंटीरियर में मिल सकते हैं प्रीमियम अपडेट Virtus Facelift के केबिन में भी छोटे लेकिन उपयोगी बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नई और ज्यादा प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है। कार में नए UI के साथ बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन भी दी जा सकती है। इसके अलावा संभावित फीचर्स की सूची में सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, पैनोरमिक सनरूफ और रियर मसाजिंग सीट्स शामिल हैं। हालांकि, इन फीचर्स की अंतिम पुष्टि लॉन्च के समय ही हो सकेगी। इंजन और पावरट्रेन पहले जैसे रहने की उम्मीद फेसलिफ्ट में डिजाइन और फीचर्स में बदलाव के बावजूद इसके पावरट्रेन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। 2026 Volkswagen Virtus में मौजूदा 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प जारी रह सकते हैं। 1.0-लीटर TSI इंजन 115PS की पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन 150PS की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DSG शामिल रहने की उम्मीद है।

@आलिया को ऑडी-Q-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab