Categories:HOME > Car > Electric Car

10.99 लाख रुपये में घर लाएं Hyundai Creta Electric, कंपनी ने लॉन्च किया नया BaaS मॉडल; बैटरी EMI सिर्फ ₹3.9 प्रति किमी 

10.99 लाख रुपये में घर लाएं Hyundai Creta Electric, कंपनी ने लॉन्च किया नया BaaS मॉडल; बैटरी EMI सिर्फ ₹3.9 प्रति किमी 

हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बेस ओनरशिप मॉडल को शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस नए मॉडल के बाद अब ग्राहकों को Hyundai Creta Electric को 10.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती पर मिल सकेगी। इसके साथ ही बैट्री की EMI सिर्फ 3.9 रुपए प्रति किमी से शुरू होगी। BaaS मॉडल लाने के साथ Hyundai ने Creta Electric में एक इंटीग्रेटेड फुट स्टेप भी जोड़ा है। इससे ग्राहकों को गाड़ी के अंदर आने और बाहर निकलने में आसानी होगी और यह इस प्रीमियम SUV के लुक को बेहतर बनाएगी। कंपनी इस लाइन-अप के HC वेरिएंट्स में 7.4kW का वॉल बॉक्स चार्जर देगी।

क्रेटा इलेक्ट्रिक के फीचर्स


एक बार फुल चार्ज होने पर यह 510 किमी तक की रेंज (ARAI) देती है। इसमें दो एडवांस बैटरी के विकल्प मिल सकते हैं जिसमें लॉंग रेंज के लिए 51.4kWh और शॉर्ट रेंज के लिए 42kWh की बैट्री शामिल है। DC फास्ट चार्जिंग की मदद से यह कार सिर्फ 39 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो सकती है।


ड्राइविंग और बाकी सुविधाएं


इस कार में सिंगल पेडल ड्राइव की सुविधा है जिससे ड्राइवर केवल एक्सीलेट पेडल का इस्तेमाल करके गाड़ी की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं, कम कर सकते हैं या पूरी तरह रोक भी सकते हैं। इसमें Digital Key की सुविधा है जिससे यूजर्स स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके कार को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं। लॉंग रेंज Creta Electic सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ सकती है। साथ ही, कंपनी इस पर 8 साल या फिर 1,60,000 किमी की बैटरी वारंटी भी दे रही है।

@महिलाओं को पसंद है ये टाॅप 6 स्टाइलिश स्कूटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab