Mahindra Vision S फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 15 अगस्त को हो सकती है पेश; जानें संभावित फीचर्स
महिंद्रा की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर महिन्द्रा विजन एस को लान्च किया जा सकता है। इसे फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। महिंद्रा की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर विजन एस को पेश करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च किए जाने से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इस एसयूवी को फिर से देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिस दौरान इसे पूरी तरह से ढंका हुआ था। लेकिन तब भी इसके इंटीरियर की कुछ जानकारी सामने आई है।
ऐसा होगा इंटीरियर
जानकारी के मुताबिक एसयूवी के इंटीरियर को गहरे रंग में रखा जा सकता है। इसके साथ ही 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, टॉगल बटन, BE 6 जैसा स्टेयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान हाल में देखी गई यूनिट संभवत: मिड वेरिएंट हो सकता है। लेकिन इसके टॉप वेरिएंट में कई और फीचर्स को भी जोड़ा जाएगा।
ऐसे होंगे फीचर्स
महिंद्रा की इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फोल्डिंग रियर आर्मरेस्ट, एलईडी लाइट्स, रियर डिफॉगर, छह एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
इतना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी में 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल और 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जा सकता है। 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 131 हॉर्स पावर और 230 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। वहीं इसके 1.5 लीटर की क्षमता वाले डीजल इंजन से एसयूवी को 117 हॉर्स पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी दिए जा सकते हैं।
ईवी में भी होगी ऑफर
महिंद्रा की ओर से अभी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को ICE के साथ ही EV में भी ऑफर किया जा सकता है।
जल्द होगी लॉन्च
महिंद्रा की ओर से एसयूवी के लॉन्च की जानकारी औपचाररिक तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भारत में 15 अगस्त को पेश किया जा सकता है।


































