Categories:HOME > Scooter >

बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर का रखें ध्यान, बच सकते हैं बड़े नुकसान से

बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर का रखें ध्यान, बच सकते हैं बड़े नुकसान से

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । सभी राज्यों में तेज बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे मौसम में जब तेज बारिश होती है तो सभी तरह के वाहनों का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। बारिश के समय इलेक्ट्रिक स्कूटर का किस तरह से ध्यान रखना जरूरी होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। खुली जगह में न करें पार्क भारत में अधिकतर लोग अपने वाहन को खुली जगह में पार्क करते हैं। ऐसे मौसम में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को खुली जगह में पार्क करने से बचते हुए कवर्ड पार्किंग में ही पार्क करना बेहतर होता है। तुरंत न करें चार्ज बारिश के समय भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने में परेशानी नहीं हो, लेकिन स्कूटर चलाने के तुरंत बाद उसे चार्ज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ सकता है। जिससे स्कूटर खराब भी हो सकता है। घर पर ही करें चार्ज कई निर्माताओं की ओर से ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑफर किए जाते हैं, जिनमें फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी दिया जाता है। बारिश के मौसम में ऐसे स्कूटर को बाहर चार्ज करने से बचना चाहिए, इसकी जगह अगर घर पर ही चार्ज करें तो न सिर्फ बैटरी लंबे समय तक उपयोग में लाई जा सकती है बल्कि स्कूटर को सुरक्षित भी रखा जा सकता है। जंग से बचाव जरूरी इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई हिस्सों को लोहे से बनाया जाता है। बारिश के मौसम में इस तरह के हिस्सों पर जंग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए स्कूटर को ज्यादा पानी में नहीं चलाना चाहिए। समय पर करवाएं सर्विस अगर आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के उपयोग करना चाहते हैं तो स्कूटर की सर्विस में देरी नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह समय पर ही सर्विस सेंटर पर ले जाकर स्कूटर को सर्विस करवाना अच्छा रहता है।

@मुश्किल नहीं है कार खरीदना, जानिए कैसे

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab