कावासाकी की Ninja सीरीज पर धमाकेदार ऑफर्स, ZX-10R पर ₹2.89 लाख तक की बचत
कावासाकी की ओर से इस महीने अपनी Ninja सीरीज की मोटरसाइकिल पर किस तरह के Discount Offers को दिया जा रहा है। निंजा सीरीज की किस मोटरसाइकिल को खरीदने पर इस महीने सबसे ज्यादा बचत हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। कावासाकी की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इनमें से एक सेगमेंट निंजा सीरीज का है। इस सीरीज में भी कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। जिन पर इस महीने लाखों रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है।
इतनी होगी बचत
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस महीने अपनी निंजा सीरीज की मोटरसाइकिल पर अधिकतम 2.89 लाख रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। यह ऑफर अलग अलग मोटरसाइकिल पर अलग अलग दिए जा रहे हैं।
किस पर होगी सबसे ज्यादा बचत
कावासाकी की ओर से ZR-10 R मोटरसाइकिल को निंजा सीरीज में ऑफर किया जाता है। इस महीने इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर सबसे ज्यादा बचत का मौका दिया जा रहा है। इस मोटरसाइकिल पर इस महीने 2.89 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।
Ninja 1100SX पर कितनी होगी बचत
ZR 10-R के साथ ही 1100SX और ZX-6R पर भी बचत का मौका मिल रहा है। इनमें से 110SX पर इस महीने पैनियर किट को मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 1.25 लाख रुपये है।
Ninja ZX-6R पर क्या है ऑफर
वहीं निंजा जेडएक्स 6आर पर भी इस महीने हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस महीने इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर अधिकतम 83 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। यह बचत इस मोटरसाइकिल पर ओहलिन्स स्टेयरिंग डैंपर के तौर पर की जा सकती है।


































