देश की सबसे सस्ती बाइक, 80 का माइलेज और कीमत सिर्फ 55,000 रुपये
दोपहिया वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री भारत में ही होती है, जहां लोग कम कीमत में अच्छी चीजें लेना पसंद करते हैं। ग्राहकों की मांग रहती है कि कम कीमत में उन्हें माइलेज और लंबे समय तक चलने वाली बाइक मिल सके। GST 2.0 लागू होने के बाद बाइक्स की कीमत काफी कम हो गई है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 सस्ती लेकिन अच्छी बाइक्स के बारे में।
बजाज प्लेटिना 100
GST 2.0 लागू होने के बाद इस बाइक की कीमतों में कटौती हो गई है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 65,103 (दिल्ली) रुपए है। इस बाइक में आपको 100cc का इंजन मिलेगा जो 7.9hp का पावर देता है और 8.3nm का टॉर्क जनरेट करता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल और ऑफिस आने-जाने के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
होन्डा साइन 100
भारत में यह Honda की सबसे सस्ती बाइक है जिसकी कीमत 65,393 रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस बाइक में आपको 98.98cc का इंजन मिलता है जो 7.38hp की पावर देता है और 8.40nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक उन लोगों के लिए है जो कम बजट में आपको एक स्टाइलिश लुक वाली गाड़ी चाहते हैं।
हीरो एचएफ 100
Hero कंपनी कम कीमत में एक अच्छी वैल्यू देने के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत Shine और Platina के मुकाबले काफी कम और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,839 रुपए है। इस बाइक में आपको 97.2cc का इंजन मिलता है जो 7.9hp की पावर और 8.05nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में आपको 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
हीरो एचएफ डीलक्स
इस बाइक में भी आपको वहीं सेम इंजन मिलेगा जो HF 100 में मिलता है। यह बाइक कई अलग-अलग मॉडल्स में आती है जिनमें सिर्फ कलर्स और स्टिकर्स का अंतर है। इसकी 59,477 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत सिर्फ इसके ऑल-ब्लैक मॉडल के लिए है।
टीवीएस स्पोर्ट्स ईएस
TVS Sport ES अब देश की सबसे सस्ती बाइक बन गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55,100 रुपए है। साल 2020 में BS-VI आने के बाद इसमें 100 की जगह 109.7cc का इंजन दिया गया है और साथ ही इसमें फ्यूल इंजेक्शन की तकनीक भी जोड़ी गई है। इसका इंजन 8.3hp का पावर देता है और 8.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका ARAI माइलेज 70-80kmpl तक का है।
@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश


































