Categories:HOME > Car > Compact Car

Mahindra XUV500 का स्पोर्ट्स एडिशन देखा क्या ....

Mahindra XUV500 का स्पोर्ट्स एडिशन देखा क्या ....

वैसे तो पहली स्लाइड में फोटो देखकर आप समझ ही गए होंगे कि इस स्पेशल एडिशन में क्या खास है। फिर भी हम आपको बता देते हैं कि ग्राफिक्स और रेड हाईलाइटर यहां आपका ध्यान खींच पाने में कामयाब होते हैं। बोनट, ओआरवीएम और दरवाजों पर स्पोर्टी ग्राफिक्स एसयूवी को एक स्पोर्ट्स कार का लुक देते हैं। इसके अलावा, रेड फिनिश रूफ रेल्स व डोर हैंडल्स, सी पिलर पर स्पोर्ट्स बैज, ग्रे कलर के डायमंड-कट अलाॅय व्हील के साथ रेड फिनिश ब्रेक केलिपर्स और फोग लैंप्स पर रेड कलर फिनिश ट्रीटमेंट आपको यहां देखने को मिलेगा। इंटीरियर में डैशबोर्ड और सीटों पर भी यही रेड फिनिश ट्रीटमेंट मिलने वाला है।

@सेफ्टी में जीरो, फिर भी पाॅपुलर हैं ये कारें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab