महिंद्रा एंड महिंद्रा की इलेक्ट्रिक-एसयूवी के लिए जियो बीपी लगाएगा फास्ट चार्जिंग स्टेशन
मुंबई । भारत में एसयूवी श्रेणी की गाड़ियां बनाने वाली महिंद्रा एंड
महिंद्रा की आने वाली ई-एसयूवी के लिए चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने के
लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) और जियो बीपी ने हाथ मिलाया है।
पिछले साल ही इन कंपनियों ने ईवी उत्पादों और सेवाओं के निर्माण के क्षेत्र
में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।
जियो बीपी देश भर में
एम एंड एम डीलरशिप नेटवर्क और वर्कशॉप में DC फास्ट चार्जर स्थापित करेगा।
शुरूआत में देश के 16 शहरों में यह फास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जाएंगे।
बाद में इन चार्जिंग स्टेशन्स को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
महिंद्रा
एंड महिंद्रा ने इस महीने की शुरुआत में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक सी
सेगमेंट एसयूवी - एक्सयूवी400 लॉन्च की थी। कंपनी अगले कुछ वर्षों में देश
में इलेक्ट्रिक वाहनों की एक पूरी श्रृंखला लॉन्च करेगी। इसके लिए फास्ट
चार्जिंग के बुनियादी ढांचे की जरूरत पड़ेगी और अपने ग्राहकों को फास्ट
चार्जिंग नेटवर्क देने के लिए कंपनी ने जियो बीपी के साथ साझेदारी की है।
आरआईएल
और बीपी का संयुक्त उद्यम शहरों और प्रमुख राजमार्गों पर चार्जिंग
सुविधाएं स्थापित करके, अपने जियो-बीपी पल्स ब्रांडेड ईवी चार्जिंग नेटवर्क
का विस्तार कर रहा है ताकि ईवी मालिकों के लिए बेहतरीन चार्जिंग सुविधा दी
जा सके। जियो बीपी और एम एंड एम मिलकर भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार
अपनाने को बढ़ावा देंगे और देश के नेट-जीरो उत्सर्जन लक्ष्यों को तेजी से
प्राप्त करने में मदद करेंगे।
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































