Categories:HOME > Car > Luxury Car

Hyundai Bayon 2026: सात वेरिएंट में आई नई SUV, जानें इंजन, कीमत और कौन-सा मॉडल रहेगा बेहतर

Hyundai Bayon 2026: सात वेरिएंट में आई नई SUV, जानें इंजन, कीमत और कौन-सा मॉडल रहेगा बेहतर

ह्यूंडई बेयोन बाजार में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च हो गई है। यह SUV Hyundai Venue और Hyundai Creta के बीच पोजिशन की गई है। Hyundai Bayon को अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई वेरिएंट में पेश किया गया है। अगर आप इस SUV को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां इसके सभी ट्रिम्स, इंजन, गियरबॉक्स, कलर ऑप्शन और फीचर्स की जानकारी दी गई है। साथ ही, बता रहे हैं कि आपके लिए कौन-सा वेरिएंट खरीदना सबसे बेहतर रहेगा। Hyundai Bayon को भारतीय बाजार में सात ट्रिम्स HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 में पेश किया गया है। इसके तहत कुल 11 वेरिएंट उपलब्ध हैं। SUV की कीमत 10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच है। अगर आप ऑटोमैटिक SUV खरीदना चाहते हैं, तो Bayon का CVT गियरबॉक्स वाला वेरिएंट भी उपलब्ध है। इसका सबसे किफायती CVT ऑटोमैटिक विकल्प HX5 ट्रिम में मिलता है, जिसकी कीमत 13.85 लाख रुपये है। इस तरह खरीदार अपने बजट और ड्राइविंग की जरूरत के हिसाब से उपयुक्त वेरिएंट चुन सकते हैं।


वेरिएंट वाइज फीचर्स



जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि Bayon को कुल सात वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह वेरिएंट HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 है। इसके सभी वेरिएंट में कुख खास फीचर्स दिए गए हैं।



इंजन की विशेषता



2026 Hyundai Bayon में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन Hyundai Creta में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 115hp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या iVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। Hyundai Bayon के CVT वेरिएंट में Sport, Eco और Normal ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें Dash Boost मोड भी मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसका iVT वेरिएंट का माइलेज 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर है।

@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab