Mahindra Thar Roxx हुई महंगी, अब 78 हजार रुपये तक बढ़ी कीमत, जानिए नई प्राइस लिस्ट
महिंद्रा की ओर से अपनी एसयूवी महिंद्रा थार रोक्स की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। अब इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली Thar Roxx की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है।
इतनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से 78 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।
पेट्रोल वेरिएंट्स की कितनी बढ़ी कीमत
महिंद्रा ने थार रॉक्स के पेट्रोल वेरिएंट्स में 12500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके स्टार एडिशन की कीमत में भी 59 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
डीजल वेरिएंट्स की कीमत में कितनी बढ़ोतरी
एसयूवी के डीजल वेरिएंट्स की कीमत में 22500 रुपये से 78 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी AX7 L की कीमत में हुई है।
पहले ही दी थी जानकारी
निर्माता की ओर से कीमत में बढ़ोतरी की जानकारी जून महीने में ही दे दी गई थी। महिंद्रा की ओर से जानकारी दी गई थी कि वह जुलाई महीने में अपनी सभी एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही है।
इतनी हुई कीमत
कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब महिंद्रा थार रॉक्स की एक्स शोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 22.82 लाख रुपये है।


































