Categories:HOME > Car > Luxury Car

महिंद्रा Vision T SUV का डिजाइन पेटेंट लीक, क्या जल्द सड़कों पर दौड़ेगी नई रग्ड ऑफ-रोडर

महिंद्रा Vision T SUV का डिजाइन पेटेंट लीक, क्या जल्द सड़कों पर दौड़ेगी नई रग्ड ऑफ-रोडर

महिंद्रा कंपनी ने आगामी नई जनरेशन की एसयूवी फैमिली के तहत विजन टी का डिजानइ पेटेंट करा लिया है। लेकिन लीक हुई पेटेंट तस्वीरों को देखकर लोगो का सवाल है कि क्या कंपनी सीधे इस कॉन्सेप्ट मॉडल को ही प्रोडक्शन लाइन में उतारने की तैयारी कर रही है? अपने मस्कुलर लुक, बॉक्सी स्टांस और ऑफ-रोड कैरेक्टर के साथ यह गाड़ी महिंद्रा के मौजूदा रग्ड डिजाइन पोर्टफोलियो को एक नए मुकाम पर ले जा सकती है। 

क्या बताता है नया पेटेंट


महिंद्रा की ओर से दाखिल किए गए डिजाइन पेटेंट में विजन टी का लुक लगभग उसी कॉन्सेप्ट जैसा है, जिसे कंपनी ने पहले पेश किया था। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस डिजाइन को प्रोडक्शन मॉडल के करीब ले जा सकती है या फिर फिलहाल कॉन्सेप्ट डिजाइन की सुरक्षा के लिए पेटेंट कराया गया है।


रग्ड और बॉक्सी डिजाइन बना आकर्षण


विजन टी का डिजाइन पारंपरिक एसयूवी स्टाइल को आगे बढ़ाता है। इसमें कॉम्पैक्ट लेकिन अपराइट बॉडी, बॉक्सी स्टांस, छोटे ओवरहैंग्स और मस्कुलर फ्रंट प्रोफाइल देखने को मिलती है। इसके अलावा फ्लैट बोनट, उभरे हुए व्हील आर्च और मजबूत रोड प्रेजेंस इसे बाकी एसयूवी से अलग पहचान देते हैं। इसका पूरा डिजाइन महिंद्रा की मौजूदा डिजाइन फिलॉसफी से मेल खाता है, जिसमें दमदार और ऑफ-रोड लुक पर खास ध्यान दिया जाता है।


ऑफ-रोड लुक को बरकरार रखने की कोशिश


पेटेंट इमेज में फ्रंट ग्रिल को सरल लेकिन बोल्ड रखा गया है। हेडलाइट्स और बंपर का डिजाइन भी कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही नजर आता है। इसके साथ बड़े व्हील और ऑफ-रोड स्टाइल टायर यह संकेत देते हैं कि एसयूवी T सिर्फ शहरी SUV नहीं, बल्कि रग्ड अपील के साथ पेश की जा सकती है।


क्या जल्द आएगा प्रोडक्शन मॉडल


हालांकि इंडस्ट्री में डिजाइन पेटेंट को अक्सर किसी मॉडल के डेवलपमेंट स्टेज तक पहुंचने का संकेत माना जाता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं होता कि वाहन तुरंत लॉन्च होगा। विजन T के मामले में भी फिलहाल महिंद्रा ने लॉन्च या प्रोडक्शन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पेटेंट फाइलिंग से यह जरूर संकेत मिलता है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट पर आगे काम कर रही है।

@ये बाइक हैं कारों से भी ज्यादा दमदार, डालिए एक नज़र

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab