टाटा नेक्सन केमो एडिशन भारत में लॉन्च, देखें वेरिएंट के अनुसार कीमत
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । टाटा नेक्सन को देश में साल 2017 में पेश किया गया था और तब से यह भारत की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक बनी हुई है। हाल ही में, कंपनी ने TATA Nexon Camo को 9.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। Nexon Camo स्टैंडर्ड ट्रिम्स की तुलना में कई सारे बदलावों और नए फीचर्स के साथ आती है और इसे केवल सीमित समय के लिए ही पेश किया जाएगा। वेरिएंट के अनुसार कीमतें जैसा कि पहले बताया गया है TATA Nexon को कुल 5 मुख्य ट्रिम्स में पेश किया जाएगा जिन्हें पावरट्रेन के आधार पर आगे कुल 17 वेरिएंट में बांटा गया है। नेक्सन कैमो एडिशन पेट्रोल, डीजल और CNG फ्यूल विकल्पों में उपलब्ध होगा। यहां नीचे दी गई टेबल में वेरिएंट के मुताबिक कीमतें देख सकते हैं। कलर और इंटीरियर बदलाव ब्रांड ने TATA Nexon कैमो एडिशन के साथ दो नए और खास कलर का विकल्प दिया है। इन नए रंग विकल्पों के नाम Munnar Mist और Coorg Cloud हैं। एक्सटीरियर में किए नए अन्य बदलावों में SUV के फ्रंट फेंडर पर लगाई गई खास कैमो बैजिंग शामिल है। इंटीरियर और फीचर्स केबिन के अंदर, कैमो एडिशन में कुछ बहुत खास बदलाव किए गए हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ नया 12.3 इंच का हरमन कार्डन इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। फ्रंट सीट के हेडरेस्ट पर भी कैमो बैजिंग दी गई है। इसमें एक डैशकैम भी मिलता है ज 360-डिग्री कैमरे के साथ काम करता है जिसे भी इसमें शामिल किया गया है।
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























