Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 26 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली Bayon के इंजन की जानकारी रीविल कर दी है। इससे पहले भी कंपनी ने इस गाड़ी के सेफ्टी फीचर्स की डिटेल्स रीविल की थी। Hyundai Bayon को 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। आइए इस आने वाली SUV की इंजन डिटेल्स पर नजर डालते हैं। Hyundai Bayon में हुंडई का 4-सिलिंडर 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन दिया गया है जो भारत में बिकने वाले कई Hyundai मॉडल्स में आते हैं। साल 2020 से अब तक Hyundai Motors इस इंजन के साथ करीब 6 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच चुका है। यह इंजन 115PS की पावर और 143.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। आने वाली Hyundai Bayon में दो तरह के ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
क्या है आइवीटी
Hyundai Bayon में मिलने वाला इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन गाड़ी को आसानी से पावर देने, ड्राइविंग और परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए बनाया गया है। यह अलग-अलग ड्राइविंग कंडिशन के मुताबिक खुद को ढालने के लिए डिजाइन किया गया है। iVT के साथ डैश बूस्ट मोड, स्पोर्टी ड्राइव टेक और अपनी पसंद के मुताबिक चुने जाने वाले ड्राइव मोड्स के साथ मिलकर काम करता है।
इंटेलिजेंट परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी
Hyundai Bayon में डैश बूस्ट मोड और स्पोर्टी ड्राइव टेक और इंटेलिजेंट परफॉर्मेंस तकनीकें दी गई हैं जिसे iVT विकल्प के साथ तैयार किया गया है जिससे ड्राइविंग को और ज्यादा मजेदार बनाया जा सके। तेज स्पीड की जरूरत पड़ने पर डैश बूस्ट मोड तुरंत पावर और बेहतरीन रिस्पॉन्स देता है।
पैडल शिफ्टर्स और मोड्स
Hyundai Bayon में पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं जिनकी मदद से ड्राइवर स्टीयरिंग व्हील से ही आसानी से गियर ट्रांसमिशन को कंट्रोल कर सकते हैं जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है। Hyundai Bayon तीन अलग-अलग ड्राइव मोड देती है- Eco, Normal और Sport जो अलग-अलग कंडिशन में बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं। बता दें कि, Hyundai Bayon की बुकिंग 11,000 रुपए में शुरू हो चुकी है जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट या डीलरशिप की मदद से बुक कर सकते हैं।
@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे
Related Articles
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स































