सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट इसी महीने होगी लांच! जानें क्या होंगे फीचर
नई दिल्ली। दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी दूसरी पीढ़ी
की एमपीवी अर्टिगा का नया वेरिएंट इंडोनेशिया में लांच कर दिया। वहीं अब
कंपनी इसे इसी महीने भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस
अर्टिगा स्पोर्ट नाम दिया है।
स्पोर्टी लुक वाली ये एमपीवी आपको अर्टिगा
जीटी या अर्टिगा ब्लैक में कंफ्यूज नहीं करेगी। जहां अर्टिगा ब्लैक में
आपको पूरा ब्लैक कैबिन मिलता है और एक्सटीरियर में कोई बदलाव नहीं दिखता।
जबकि अर्टिगा जीटी में आपको नया लुक देखने को मिलता है।
अर्टिगा
स्पोर्ट में आपको नया स्पोर्टी एक्सटीरियर देखने को मिलता है, जो कार के
लुक को और बोल्ड बनाता है। इसके अतिरिक्त नई अर्टिगा स्पोर्ट में ग्रिल के
आसपास सिल्वर हाईलाइट दी गई है, फॉग लैम्प दिया गया है। नई कार में आपोक
डुअल टोन एलॉय व्हील देखने को मिलेगा। जबकि रियर बंपर को भी पहले के
मुताबिक विकसित रूप दिया गया है। इंटीरियर में भी आपको डुअल टोन कलर की झलक
नजर आएगी।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































