मारुति सुजुकी की अगस्त की बिक्री में 17 फीसदी का इजाफा
Page 1 of 1 01-09-2020
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनी मारुति सुजुकी ने मंगलवार को
कहा कि अगस्त में उसके वाहनों की बिक्री में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है।
कम्पनी के मुताबिक अगस्त 2019 में उसने कुल 1,06,413 वाहन बेचे थे और अब
अगस्त 2020 में उसने कुल 1,24,624 वाहन बेचे हैं।
कम्पनी के बयान के मुताबिक जुलाई 2020 की तुलना में उसने 15.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
कम्पनी
ने कहा कि ओईएम मार्केट में उसने अगस्त में कुल 1379 वाहन बेचे जबकि घरेलू
मार्केट में उसने इस महीने में 1,15,325 वाहनों की बिक्री की।
(आईएएनएस)
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































