मारुति सुजुकी ने पंजाब के लुधियाना में 3000वें एरेना बिक्री आउटलेट का किया उद्घाटन
कंपनी के ARENA बिक्री आउटलेट भारत के 2,500+ कस्बों और शहरों में स्थित हैं।
लुधियाना। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने पंजाब के लुधियाना में अपने 3,000वें ARENA बिक्री आउटलेट का उद्घाटन किया।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकुची ने कहा, "3,000 एरेना बिक्री आउटलेट के मील के पत्थर को पार करना हमारे ग्राहकों के करीब रहने और एक आनंददायक खरीदारी अनुभव प्रदान करने के हमारे निरंतर प्रयास को दर्शाता है।"
उन्होंने कहा, "हमारे एरेना चैनल के माध्यम से, हम 2,500 से अधिक शहरों में अपने ग्राहकों के लिए वाहनों की एक श्रृंखला पेश करते हैं।"
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में, कंपनी ने हमारे ARENA चैनल के माध्यम से करीब 12 लाख वाहन बेचे।
ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकताओं के मद्देनजर, मारुति सुजुकी ने 2017 में ARENA चैनल को वैश्विक मानकों के अनुरूप अधिक युवा और आधुनिक गंतव्य बनाने के लिए रीब्रांड किया।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































